रिटायरमेंट ने बिगाड़ा निगम के विकास का बजट
शहर के लोग इस बार नगर निगम के बजट से विकास कार्यों की ज्यादा उम्मीद न करें। इस बार होने वाली नगर निगम के कर्मचारियों व अधिकारियों के रिटायरमेंट ने नगर निगम का बजट बिगाड़ दिया है। वर्ष 2016-17 में नगर निगम रिटायरमेंट पर करीब 6 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च करेगा। इसमें रिटायरमेंट कर्मचारियों की पेंशन भी शामिल रहेगी। अगर रिटायरमेंट पर खर्च न होता तो यह छह करोड़ रुपये से अधिक की राशि शहर में खर्च की जाती।
50 करोड़ 94 लाख का रखा जाएगा बजट नगर निगम करीब 51 करोड़ रुपये का बजट प्रपोज करेगा। वर्ष 2016-17 का निगम का कुल बजट 50,94,93199 रुपये रखा है। पिछले साल यानी वर्ष 2015-16 के लिए 42 करोड़, 19 लाख 97 हजार 199 रुपये रखा गया था। इस बार प्रपोज किया जाने वाला बजट पिछले वर्ष से 8 करोड़ 74 लाख 96 हजार रुपये अधिक है।
40 करोड़ रुपये पूरे साल में सैलरी पर होगा खर्च नगर निगम ने जो बजट तैयार किया है इसमें से 80 प्रतिशत राशि तो निगम कर्मचारियों व अधिकारियों की पूरे साल की सैलरी पर खर्च हो जाएगी। निगम के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को मिलाकर करीब 40 करोड़ रुपये सैलरी में चले जाएंगे। कंटेनजेंसी पर करीब 1 करोड़ रुपये खर्च होगा। डेवलेपमेंट के लिए इस बार 2 करोड़ 70 लाख रुपये ही रखे गए हैं। स्लम क्लियरेंस पर निगम 1 करोड़ रुपये खर्च करेगा। ऑउटसोर्स पॉलिसी पर 2 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा कुछ खर्च ऑडिट पर होगा।
विकास पर होगा कम खर्च निगम ने बजट में वर्ष 2015-16 के बजट में डेवलेपमेंट पर 2 करोड़ 71 लाख रुपये रखे थे। इस बार निगम ने डेवलेपमेंट पर पिछले वर्ष की तुलना में कम बजट रखा है। वर्ष 2016-17 में निगम ने शहर के डेवलेपमेंट पर 2 करोड़ 70 लाख रुपये रखे हैं। यानी निगम ने इस बार बजट तो करीब पौने 9 करोड़ रुपये बढ़ाकर रख दिया मगर विकास कार्यों पर खर्च तो पिछले साल से भी कम होगा। जबकि यह विकास कार्य का खर्च बढ़ना चाहिए था।
इनसे ज्यादा इनकम की उम्मीद नगर निगम ने इस बार के बजट में 2 करोड़ रुपये से ज्यादा की इनकम यूजिज चार्जिज से आने की उम्मीद जताई है। निगम के इनकम के लिए स्टांप ड्यूटी सबसे बड़ा सोर्स बताया है। इसके बाद प्रॉपर्टी टैक्स भी करोड़ों रुपये निगम की इनकम है। एरियर भी निगम ने 6 करोड़ रुपये से अधिक का इनकम में जोड़ा है। यह निगम के लिए पॉजिटिव प्वाइंट है कि इस बार यूजिज चार्जिज की दो करोड़ रुपये की अनुमानित आय जोड़ी है। जो केवल प्रति प्रॉपर्टी पर 20 रुपये प्रति महीने के हिसाब से केलकुलेशन की गई है। कुल इनकम निगम ने 49 करोड़ 61 लाख 66 हजार रुपये दिखाई है। इसके अलावा निगम के पास ओपनिंग बैलेंस 13 करोड़ 32 लाख 7199 रुपये दिखाया है।
इस बार करीब 50 करोड़ का बजट प्रस्तावित किया गया है। इसको लेकर जल्द ही बैठक होगी। इस बार यूजिज चार्जिज से निगम करीब 2 करोड़ से ज्यादा की अनुमानित आय प्राप्त करेगा। - वीरेंद्र सिंह, सचिव नगर निगम हिसार