{"_id":"656330cc6fa4c43b290531f8","slug":"hisar-fire-breaks-out-in-scrap-warehouse-in-vikas-nagar-5-huts-burnt-2023-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar: विकास नगर में कबाड़ के गोदाम में लगी आग, 5 झुग्गियां जलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar: विकास नगर में कबाड़ के गोदाम में लगी आग, 5 झुग्गियां जलीं
Sun, 26 Nov 2023 05:19 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 26 Nov 2023 05:19 PM IST
सार
दमकल की 4 गाड़ियों ने करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गोदाम मालिक ने जानबूझकर गोदाम में आग लगाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
आग पर काबू पाने का प्रयास करते हुए।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के हिसार के विकास नगर में कबाड़ के गोदाम में आग जलने से गोदाम में रख सामान जल गया। साथ ही गोदाम के साथ बनीं 5 झुग्गियां जलकर राख हो गईं। उधर, गोदाम मालिक का आरोप है कि किसी ने जानबूझकर गोदाम में आग लगाई है। सामान के जलने से उसे काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
दमकल विभाग के अनुसार रविवार दोपहर 2:09 बजे उनके पास सूचना आई कि विकास नगर में एक कबाड़ के गोदाम में आग लगी हुई है। सूचना मिलते ही दमकल की 2 गाड़ियां मौके के लिए रवाना की गईं। गाड़ियों ने मौके पर पहुंचते ही आग बुझाना शुरू कर दिया। गोदाम के साथ 5 झुग्गियां भी बनी हुईं थी, जिनमें काफी सामान रखा था। झुग्गियों से सामान निकालने का समय नहीं मिला।
विज्ञापन
हालांकि छोटे गैस सिलिंडर को सही सलामत बाहर निकाल लिया गया। आग इतनी भयानक थी कि इन दोनों गाड़ियों को एक-एक चक्कर और लगाना पड़ा। करीब ढाई से तीन घंटे पर आग पूरी तरह से काबू पाया जा सका। इस आग से गोदाम में रखा कबाड़ का सारा सामान जल गया।
विज्ञापन
साथ ही झुग्गियों में रखा सामान भी पूरी तरह से जल गया। झुग्गियों में फ्रीज, एलसीडी रखे थे, जो जल गए। मूल रूप से बिहार के नालंदा जिले के रहने वाले लाल मोहन पासवान ने बताया कि वह कबाड़ का काम करता है। उसे यहां गोदाम बना रखा था। हालांकि वह परिवार सहित 12 क्वार्टर एरिया में रहता है। उसके गोदाम में काफी सामान रखा था। आग से काफी नुकसान हुआ है।