{"_id":"646bad7343c23b2adb07e068","slug":"hisar-depot-got-100-and-hansi-sub-depot-got-30-e-ticketing-machines-hisar-news-c-21-hsr1020-140296-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: हिसार डिपो को 100 व हांसी सब डिपो को मिली 30 ई-टिकटिंग मशीनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: हिसार डिपो को 100 व हांसी सब डिपो को मिली 30 ई-टिकटिंग मशीनें
विज्ञापन
हिसार। हिसार डिपो में पंचकूला से 130 ई-टिकटिंग मशीनें पहुंच चुकी हैं। इनमें 30 मशीनें हांसी सब डिपो की हैं। अब जल्द ही बसों में ई-टिकटिंग मशीनों से ही टिकट काटना शुरू किया जाएगा। पहले लंबे रूट दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, चंडीगढ़ जाने वाली बसों में मशीनें शुरू की जाएगी। अब जहां एक ओर मशीनों से टिकट कटने में समय की बचत होगी, वहीं टिकटों में हो रहा फर्जीवाड़ा भी रुकेगा। हिसार डिपो को 249 और हांसी को 49 मशीनें मिलनी हैं। अब तक हिसार व हांसी को 130 मशीनें मिल चुकी हैं। हिसार डिपो में पंचकूला से मशीनें पहुंची हैं। मंगलवार को हिसार से हांसी सब डिपो में 30 मशीनें मशीनें भेजी जाएगी।
बता दें, कि हिसार डिपो को दूसरे चरण में ई-टिकटिंग मशीनें मिली हैं। दो बार कर्मचारियों को मुख्यालय में बुलाकर मशीनों के बारे में ट्रेनिंग दी जा चुकी है। हाल ही में हिसार में भी दो मशीनों से कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी गई हैं। मगर अब ई-टिकटिंग मशीनों से टिकट काटने की तैयारी पूरी कर ली गई है।
चार्जिंग प्वाइंट भी लगकर तैयार
रोडवेज में ब्रांच के पास एक कमरे में मशीनों को रखने के लिए रैक तैयार किया गया था। अब इन रैक में मशीनों को चार्ज करने के लिए चार्जिंग प्वाइंट भी लगाए जा चुके हैं। इतना ही नहीं, टिकट न लेने वाले यात्रियों की जुर्माना राशि की रसीद भी ई-टिकटिंग मशीनों से ही कटेगी।
विज्ञापन
130 ई-टिकटिंग मशीनें मिल चुकी हैं। जल्द ही इन मशीनों से ही टिकट काटनी शुरू होगी। हालांकि अभी रूट फाइनल नहीं हुए हैं। मशीनों मिलने से कर्मचारियों को भी टिकट काटने में आसानी होगी। टिकटों में घालमेल नहीं हो सकेगा। पूरा रिकॉर्ड मशीनों में दर्ज होगा।
- अनिल चोपड़ा, यातायात प्रबंधक, रोडवेज