{"_id":"6694fac5ca039817a30aa5c3","slug":"hisar-dead-body-of-a-young-man-found-hanging-from-a-tree-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, मजदूरी का काम करता था, मां के बयान पर इत्तेफाकिया कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, मजदूरी का काम करता था, मां के बयान पर इत्तेफाकिया कार्रवाई
Mon, 15 Jul 2024 04:02 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, बास, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बास, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 15 Jul 2024 04:02 PM IST
सार
बास थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल में भेज दिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
पेड़ से लटका मिला युवक का शव
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के हिसार के बास थाना क्षेत्र के गांव सोरखी में सोमवार को एक युवक का शव गांव के पशु अस्पताल में बरगद के पेड़ से लटका हुआ मिला। सुबह ग्रामीणों ने करीब 7 बजे शव को बरगद के पेड़ से लटका हुआ देखा तो इसकी सूचना सोरखी पुलिस चौकी को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया। एफएसएल की टीम ने मौके से जरूरी साक्ष जुटाए। बास थाना पुलिस द्वारा मृतक की मां की शिकायत पर इत्तेफाकिया कार्रवाई अमल में लाई गई है।
विज्ञापन
गांव सोरखी निवासी मृतक की मां संतोष ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह मेहनत मजदूरी का काम करती है। मेरे पति सुभाष चंद्र का करीब तीन साल पहले एक्सीडेंट हो गया था जिसका दिमागी संतुलन ठीक नहीं है और घर पर ही रहता है। मेरा बेटा 27 वर्षीय मंजीत शादीशुदा था। उसकी पत्नी सीमा के साथ तलाक हो चुका था और सीमा की मृत्यु भी हो चुकी है।
सोमवार को सुबह करीब 5 बजे मेरा बेटा मंजीत घर से गया था और सुबह 7 बजे हमें सूचना मिली की मंजीत का शव पशु अस्पताल में बड़ के पेड़ पर लटका हुआ है। जिस सूचना पर वह व परिवार के सदस्य पशु अस्पताल में पहुंचे और देखा कि मंजीत का शव चुन्नी से लटका हुआ है।
इस बात का कोई ज्ञान नहीं है कि मंजीत को किसी ने मारकर लटकाया है या अपने आप आत्महत्या की है। दो दिन पहले मंजीत की सोरखी निवासी पिंकी व उसके परिवार के सदस्यो के साथ कहासुनी हो गयी थी जिनका आपसी फैसला हो चुका था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाए।