फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar Crime News Man Arrested by CBI for Child Sexual Abuse and Online Exploitation Details News in Hindi

दिव्यांग दरिंदा: बच्चियों को बनाता था शिकार... यौन शोषण की तस्वीरें और वीडियो बना करता था सोशल मीडिया पर अपलोड

Fri, 06 Jun 2025 12:42 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली/हिसार
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली/हिसार Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 06 Jun 2025 12:42 PM IST
सार

हरियाणा के हिसार में बच्चों से दुष्कर्म कर यौन शोषण सामग्री प्रसारित करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। 40 वर्षीय आरोपी कॉमन सर्विस सेंटर चलाता है, वो दोनों पैरों से दिव्यांग है।

विज्ञापन
Hisar Crime News Man Arrested by CBI for Child Sexual Abuse and Online Exploitation Details News in Hindi
सीबीआई ने बच्चों से दुष्कर्म और उनके यौन शोषण के आरोपी को पकड़ा - फोटो : संवाद

विस्तार

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने बच्चों से दुष्कर्म और उनके यौन शोषण से संबंधित सामग्री इंटरनेट पर प्रसारित करने के आरोप में हरियाणा के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। नारनौंद के गांव गढ़ी अजीमा का रहने वाला आरोपी सोमनाथ हिसार में कॉमन सर्विस सेंटर चलाता है और दोनों पैरों से दिव्यांग है। 
विज्ञापन


जांच एजेंसी ने उसे गिरफ्तार कर सेंटर को सील कर दिया है। उसके खिलाफ बच्चों से दुष्कर्म और उनके यौन उत्पीड़न के आरोप में 29 मई को मामला दर्ज किया गया था। उस पर आरोप है कि वह बच्चों के यौन शोषण की सामग्री बनाता और बाद में इसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर देता। 
विज्ञापन


सीबीआई ने जांच के दौरान इंटरपोल के इंटरनेशनल चाइल्ड सेक्सुअल एक्सप्लोइटेशन (आईसीएसई) डाटाबेस से बच्चों के यौन शोषण की सामग्री की तस्वीरें और वीडियो बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई के अधिकारियों के अनुसार, आरोपी के आवास पर तलाशी के दौरान इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मिले हैं, जिनमें आपत्तिजनक सामग्री थी। इससे कई पीड़ित बच्चों की पहचान करने में मदद मिली, जिनका पिछले कुछ वर्षों में दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न किया गया और धमकी देकर अश्लील उद्देश्यों के लिए उनका इस्तेमाल किया गया। सीबीआई ने आरोपी को हांसी अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में हिसार जेल भेज दिया गया है।

इंटरपोल के अंतरराष्ट्रीय बाल यौन शोषण डाटाबेस व गूगल रिपोर्ट से हुआ खुलासा
अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि इंटरपोल के अंतरराष्ट्रीय बाल यौन शोषण (आईसीएसई) डाटाबेस और गूगल की ओर से तैयार व भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (आई4सी) को सौंपी गई साइबर टिपलाइन रिपोर्ट का उपयोग करते हुए सीबीआई ने मामले का पता लगाया। 

 

इसके बाद पीड़ितों और अपराधी की पहचान की और आईपी एड्रेस के जरिए उस तक पहुंचा गया। संबंधित सामग्री और कथित अपराधी की भूमिका का पता लगाए जाने से पहले किसी भी पीड़ित या उनके परिवार ने पुलिस में कोई शिकायत नहीं की थी।

 

आरोपी के माता-पिता की हो चुकी मौत
40 वर्षीय सोमनाथ अविवाहित है। उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है। बीए पास सोमनाथ घर में अकेला ही रहता है। उसकी दो बहनें अनाथ आश्रम में रहती थीं। वहां से दोनों की शादी हो चुकी है। सोमनाथ को बचपन में ही पोलियो होने से वह दोनों पैरों से दिव्यांग है। वह पैदल नहीं चल पाता। वह इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर पर चलता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed