फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar - Chandigarh highway to three-hour jam

हिसार-चंडीगढ़ राजमार्ग तीन घंटे किया जाम

Sat, 21 Jun 2014 11:51 PM IST
hisar
hisar Updated Sat, 21 Jun 2014 11:51 PM IST
विज्ञापन

नहर में डूबे एक युवक की तलाश को लेकर शनिवार को हिसार-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्रामीणों ने करीब तीन घंटे तक जाम लगा दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि वह युवक की तलाश को लेकर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।

विज्ञापन


इस दौरान ग्रामीणों ने गांव खरकपूनियंा के पास बरवाला ब्रंाच नहर के पुल पर पेड़ काटकर डाल दिए। ग्रामीणों ने बरवाला में अग्रसेन चौक पर भी राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया। जाम की सूचना पाकर थाना प्रभारी व नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे। समाजसेवी नफे सिंह बूरा ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया। उधर, जाम के बाद पुलिस ने युवक की तलाश जारी की। मगर खबर लिखे जाने तक युवक का कुछ पता नहीं चला पाया।
विज्ञापन


नहर में डूबे युवक के चचेरे भाई गांव बधावड निवासी कुलदीप सिंह ने बताया कि उसका भाई लगभग 28 वर्षीय रामदिया बढ़ती गर्मी के मद्देनजर बरवाला ब्रांच नहर पुल पर अपने तीन-चार साथियों के साथ शुक्रवार रात लगभग 9 बजे नहाने गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान रामदिया का नहर मे नहाते वक्त अचानक पैर फिसल गया और नहर में बह गया। साथियों ने इस घटना की सूचना डूबे युवक के परिजनों को दी। सूचना पाते ही डूबे युवक के परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अपने प्रयासों से रामदिया को तलाशने की काफी कोशिश की, लेकिन डूबे युवक का कहीं पता नहीं चल पाया। इस घटना की सूचना तत्काल थाना प्रभारी, डीएसपी, नायब तहसीलदार, नहर विभाग के एक्सईन और हलका विधायक को फोन पर दी, लेकिन किसी ने भी मौके पर आने की जहमत नहीं उठाई। परिजनों का आरोप है कि नहर विभाग के एक्सईन ने एक बार फोन सुनने के बाद स्विच ऑफ कर दिया।

प्रशासनिक अधिकारियाें की लापरवाही और नजरअंदाजी को लेकर गांव बधावड, ढांड, गुराना व खरकपूनियंा आदि के ग्रामीणो ने जींद मार्ग पर खरकपूनियंा गांव के पास बरवाला ब्रांच नहर पुल पर सुबह 8 बजे जाम लगा दिया। इस जाम की सूचना पाकर बरवाला थाना प्रभारी अनिल कुमार मौके पर पहुंचे और जाम लगा रहे ग्रामीणो को समझाया, लेकिन ग्रामीण नहीं माने। फिर नायब तहसीलदार विजय मोहन स्याल मौके पर पहुंचे और नायब तहसीलदार को भी ग्रामीणों के गुस्से का शिकार होना पड़ा।

जाम लगा रहे ग्रामीण बरवाला ब्रांच नहर के पानी का लेवल कम करवाने की बात पर अड़े हुए थे। बरवाला ब्रांच नहर पुल पर ग्रामीणों द्वारा शनिवार सुबह लगभग साढे़ दस बजे तक लगाया गया। फिर ये ग्रामीण आक्रोशित होकर बरवाला मे अग्रसेन चौक पर पहुंच गए और वाहनों को आड़ा-तिरछा खड़ा करके व राष्ट्रीय राजमार्ग पर्र इंटें डालकर शनिवार सुबह 11 बजे जाम लगा दिया।

दो घंटे तक तो कोई भी प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा तो फिर थाना प्रभारी अनिल कुमार अपनी टीम के साथ अग्रसेन चौक पर पहुंचे, लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों ने उनकी नहीं सुनी। दोपहर ढाई बजे गांव बधावड निवासी समाजसेवी नफे सिंह बूरा ने जाम लगा रहे ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया।


पुलिस प्रशासन के मुताबिक बरवाला ब्रांच नहर के पानी के लेवल को कुछ कम करवा दिया है। हिसार और भिवानी से सात गोताखोरों को बुला लिया गया है। गोताखोर नहर में डूबे युवक को तलाशने मे लगे हुए हैं, लेकिन अभी तक नहर मे डूबे युवक रामदिया का कुछ पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed