फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar. Burnt car in front of Government Polytechnic College on Delhi Road and crowd of people present at the spot.

Hisar News: चार दिन पहले खरीदी कार नील गाय से टकराई, शॉर्ट सर्किट होने से धू-धू कर जली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Hisar. Burnt car in front of Government Polytechnic College on Delhi Road and crowd of people present at the spot.
हिसार। दिल्ली रोड पर राजकीय बहुतकनीकी कॉलेज के सामने जली हुई कार व मौके पर मौजूद लोगों की भीड़। - फोटो : 1
हिसार। हिसार-दिल्ली नेशनल हाईवे पर शनिवार को राजकीय बहुतकनीकी कॉलेज के सामने एक कार अचानक सामने आई नील गाय से टकरा गई। टक्कर के बाद कार में आग लग गई। हादसे में कार चालक बाल-बाल बच गया। बैंक कर्मचारी संदीप सोनी ने बताया कि वह एक क्लाइंट से मिलकर हिसार लौट रहा था।
विज्ञापन

राजकीय बहुतकनीकी कॉलेज के सामने अचानक एक नील गाय कार के सामने आ गई। उसने ब्रेक लगाए, बावजूद इसके कार नील गाय से टकरा गई। टक्कर के बाद शाॅर्ट सर्किट के कारण धुआं उठने लगा।
विज्ञापन

यह देख वह कार में रखे जरूरी दस्तावेज व मोबाइल फोन लेकर बाहर निकल आया। इसके कुछ ही देर में कार आग की लपटों से घिर गई। दमकल विभाग को हादसे की सूचना दी, लेकिन कर्मचारियों के पहुंचने से पहले ही कार पूरी तरह से जल गई। संदीप ने बताया कि यह कार उसके भाई ने 21 जनवरी को 13 लाख रुपय में खरीदी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed