फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar Airport international terminal in shape of conch shell, AAI chairman got to know reality of arrangements

Hisar Airport:शंख के स्वरूप का बनेगा अंतरराष्ट्रीय स्तर का टर्मिनल, AAI के चेयरमैन ने व्यवस्थाओं की हकीकत जानी

Thu, 03 Apr 2025 11:12 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 03 Apr 2025 11:12 AM IST
सार

सिविल एविएशन के एसीएस श्याम लाल मिश्रा एयरपोर्ट पर करीब डेढ़ बजे पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एयरपोर्ट अथॉरिटी सहित विभिन्न विभागों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को प्रधानमंत्री रैली को लेकर दिशा निर्देश दिए।

विज्ञापन
Hisar Airport international terminal in shape of conch shell, AAI chairman got to know reality of arrangements
हिसार एयरपोर्ट (सांकेतिक) - फोटो : संवाद

विस्तार

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के चेयरमैन विपिन कुमार ने बुधवार को महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट का जायजा लेकर व्यवस्थाओं की हकीकत जानी। चेयरमैन ने अधिकारियों के साथ बैठक में विभिन्न मसलों पर चर्चा की। साथ ही अधिकारियों से एयरपोर्ट को लेकर विस्तृत जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि यह टर्मिनल अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनेगा। इसकी क्षमता 21 लाख पैसेंजर प्रति वर्ष तक की होगी। यह शंख के स्वरूप का बनेगा।

विज्ञापन


चेयरमैन विपिन कुमार दोपहर बाद करीब 3 बजे एयरपोर्ट पर पहुंचे। इसके बाद, शाम करीब 4 बजे चेयरमैन ने एयरपोर्ट अथॉरिटी के साथ बैठक की। उन्होंने एयरपोर्ट अथॉरिटी से एयरपोर्ट के बारे में विस्तृत जानकारी ली। अथॉरिटी ने भी उन्हें एयरपोर्ट के बारे में विस्तार से बताया। चेयरमैन ने अथॉरिटी से यहां बनने वाले नए टर्मिनल के बारे में भी पूछा। चेयरमैन ने पूरे एयरपोर्ट का निरीक्षण भी किया। शाम को चेयरमैन एयरपोर्ट से रवाना हुए।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री की रैली को लेकर दिए दिशा निर्देश
वहीं, सिविल एविएशन के एसीएस श्याम लाल मिश्रा एयरपोर्ट पर करीब डेढ़ बजे पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एयरपोर्ट अथॉरिटी सहित विभिन्न विभागों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को प्रधानमंत्री रैली को लेकर दिशा निर्देश दिए। बैठक में रैली स्थल को लेकर पूरा खाका तैयार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में इस बारे में भी विचार-विमर्श किया गया कि प्रधानमंत्री हवाई पट्टी से ही विमान को हरी झंडी दिखाएंगे या फिर रैली स्थल से रिमोट के माध्यम से उड़ान सेवा का शुभारंभ करेंगे। फिर इस पर तय किया गया कि इस बारे में पीएमओ से भी विचार विमर्श किया जाएगा और इसके बाद ही इस बारे में अंतिम फैसला लिया जाएगा। इसके अलावा मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स से भी एक अधिकारी एयरपोर्ट का निरीक्षण करने पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed