फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar Airport: Air services to Jaipur, Ahmedabad and Jammu will start soon, big announcement by CM Naib Saini

हिसार एयरपोर्ट: जल्द ही जयपुर, अहमदाबाद और जम्मू के लिए होंगी हवाई सेवाएं शुरू, सीएम नायब सैनी की बड़ी घोषणा

Tue, 10 Jun 2025 09:38 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 10 Jun 2025 09:38 AM IST
सार

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ दिन पहले राहुल गांधी हरियाणा में आए थे। उन्होंने तीन तरह के घोड़े बताए। राहुल गांधी की तो तीन पीढ़ी लग गई, तब भी कांग्रेस का घोड़ा रेस में नहीं दौड़ पाया।

विज्ञापन
Hisar Airport: Air services to Jaipur, Ahmedabad and Jammu will start soon, big announcement by CM Naib Saini
हिसार एयरपोर्ट - फोटो : संवाद

विस्तार

जल्द ही हिसार से जयपुर, जम्मू और अहमदाबाद के लिए भी हवाई सेवाएं शुरू हाेंगी। यह एयरपोर्ट विकास की गति पर तेजी से आगे बढ़ेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 साल में देश में 150 से ज्यादा एयरपोर्ट बने हैं। सोमवार को महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे से चंडीगढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू करने के दौरान ये बातें मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहीं।

विज्ञापन


एयरपोर्ट परिसर में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश को पहले हवाई अड्डे का उपहार दिया है। इसका विकास कराना प्रदेश सरकार की जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने हिसार के महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डा से चंडीगढ़ के शहीद भगत सिंह हवाई अड्डे के बीच शुरू हुई फ्लाइट का शुभारंभ किया। हिसार-चंडीगढ़ के बीच शुरू की गई इस सेवा की पहली फ्लाइट में सीएम खुद भी सवार हुए। उनके साथ कई मंत्री और विधायक भी चंडीगढ़ गए। विमान में 20 यात्री हिसार से चंडीगढ़ गए।
विज्ञापन


कांग्रेस में सारे लंगड़े घोड़े ही हैं- नायब सिंह सैनी
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ दिन पहले राहुल गांधी हरियाणा में आए थे। उन्होंने तीन तरह के घोड़े बताए। राहुल गांधी की तो तीन पीढ़ी लग गई, तब भी कांग्रेस का घोड़ा रेस में नहीं दौड़ पाया। कांग्रेस में तो सारे लंगड़े घोड़े ही हैं। बरात के घोड़े तो विधानसभा चुनाव में लोगों ने वापस भेज दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा के लोगों ने देखा कि बरात के घोड़े कामयाब नहीं हैं। रेस वाले घोड़े प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास हैं। कांग्रेस का संगठन तो पूरी तरह से मरा पड़ा है। कांग्रेस को लोगों ने रिटायर कर दिया है। इस मौके पर उड्डयन मंत्री विपुल गोयल, पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा, नलवा विधायक रणधीर पनिहार, हांसी विधायक विनोद भयाना, हिसार विधायक सावित्री जिंदल, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडौली, महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, पूर्व मंत्री अनूप धानक व पूर्व विधायक भव्य बिश्नोई मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed