फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar Agroha Medical College, Shah CM remained silent on cancer hospital project, Jindal show political power

हिसार अग्रोहा मेडिकल कॉलेज: कैंसर अस्पताल के प्रोजेक्ट पर शाह व CM ने साधी चुप्पी, जिंदल ने दिखाई सियासी ताकत

Tue, 01 Apr 2025 01:41 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 01 Apr 2025 01:41 PM IST
सार

जिंदल परिवार हिसार में भाजपा का चेहरा बनना चाहता है। दूसरी ओर डॉ. कमल गुप्ता नहीं चाहते हैं निर्दलीय विधायक भाजपा का चेहरा बनें। जिंदल परिवार ने विधानसभा चुनाव में काम कराने के नाम पर वोट मांगे हैं।

विज्ञापन
Hisar Agroha Medical College, Shah CM remained silent on cancer hospital project, Jindal show political power
मंच पर बैठे मुख्यमंत्री नायब सैनी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व हिसार विधायक सावित्री जिंदल। - फोटो : संवाद

विस्तार

जिंदल परिवार ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को हिसार में लाकर अपनी राजनीतिक ताकत दिखाने का काम किया। अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में देश के दूसरे सबसे कद्दावर राजनेता से महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा का अनावरण करवाकर अग्रवाल समाज में अपनी पैठ बढ़ाने का काम किया। साथ ही अपने राजनीतिक विरोधियाें को करारा जवाब दिया।

विज्ञापन


दूसरी ओर गृहमंत्री अमित शाह ने पूर्व सीएम मनोहरलाल और सीएम नायब सिंह सैनी की तारीफ कर संदेश दिया कि प्रदेश के मुखिया की अनदेखी नहीं हो सकती है। प्रदेश के मुखिया की सहमति से ही काम होंगे। मेडिकल कॉलेज में कैंसर अस्पताल खोलने पर सीएम और गृहमंत्री अमित शाह दोनों ने ही चुप्पी साध ली।
विज्ञापन


जिंदल घराने का प्रदेश सरकार में वजूद बढ़ा
पहले कुरुक्षेत्र से नवीन जिंदल ने सांसद बनकर जिंदल परिवार की राजनीतिक ताकत को मजबूत किया। इसके बाद हिसार में उनकी मां सावित्री जिंदल के विधायक चुने जाने से जिंदल घराने का प्रदेश सरकार में भी वजूद बढ़ा। निर्दलीय विधायक सावित्री जिंदल ने बिना किसी शर्त सरकार को समर्थन देने का एलान किया। उन्हें मंत्री बनाने के लिए भी काफी प्रयास किए गए। नगर निगम चुनाव आते आते मेयर की टिकट के लिए सावित्री और भाजपाइयों में टकराव बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब जिंदल परिवार ने अपनी राजनीतिक ताकत दिखाने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के कार्यक्रम में बुला कर अपनी सियासी मजबूती दिखाई। इसके पीछे का उद्देश्य पिछले तीन साल से अटके कैंसर अस्पताल के प्रोजेक्ट को गति दिलाना भी था। नवीन जिंदल ने अपने धन्यवाद भाषण में भी जिक्र किया कि अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में कैंसर अस्पताल बनाने का लक्ष्य है। हालांकि सीएम नायब सिंह सैनी और केंद्रीय गृह मंत्री अने इस मामले में चुप्पी साधे रखी।

अमित शाह ने अग्रवाल समाज, महाराजा अग्रसेन की तारीफ करने के साथ साथ स्वर्गीय ओपी जिंदल की दूरदर्शिता की सराहना की,लेकिन नवीन जिंदल व सावित्री जिंदल को खास तरजीह नहीं दी। पूर्व सीएम मनोहरलाल की नीतियों को सराहा और सीएम नायब सिंह सैनी के कार्याें पर भी मोहर लगाने का काम किया। उन्होंने साफ संदेश दिया कि प्रदेश में सभी को सीएम के साथ मिलकर ही काम करना होगा।

डॉ. कमल गुप्ता के साथ खींचतान

विधायक सावित्री जिंदल के साथ डॉ. कमल गुप्ता की विधानसभा चुनाव में टिकट से पहले ही खींचतान शुरू हो गई थी। डॉ. गुप्ता को टिकट मिली और सावित्री जिंदल ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा तो दूरियां बढ़ती चली गईं। गुप्ता ने सावित्री जिंदल को महारानी कहकर उन पर जुबानी हमला किया। इसके बाद से दोनों ने एक साथ मंच साझा नहीं किया है।

जिंदल परिवार हिसार में चाह रहा ताकत

जिंदल परिवार हिसार में भाजपा का चेहरा बनना चाहता है। दूसरी ओर डॉ. कमल गुप्ता नहीं चाहते हैं निर्दलीय विधायक भाजपा का चेहरा बनें। जिंदल परिवार ने विधानसभा चुनाव में काम कराने के नाम पर वोट मांगे हैं। उन्हें राजनीतिक ताकत नहीं मिलेगी तो लोगों के काम नहीं करा सकेंगे। काम नहीं करा पाएंगे तो लोगों के विरोध का भी सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed