फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   High quality fertilizer will be produced at Dhandhur processing plant.

Hisar News: ढंढूर प्रोसेसिंग प्लांट पर बनेगी उच्च गुणवत्ता की खाद

Mon, 09 Feb 2026 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 09 Feb 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
High quality fertilizer will be produced at Dhandhur processing plant.

विज्ञापन
हिसार। शहर के ढंढूर स्थित प्रोसेसिंग प्लांट पर अब उच्च गुणवत्ता वाली खाद तैयार की जाएगी। इसके लिए विशेष स्वच्छता अधिकारी हरबीर सिंह ने सोमवार को प्लांट का निरीक्षण कर कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर निगम का उद्देश्य केवल कचरे का निस्तारण करना नहीं, बल्कि उससे उपयोगी संसाधन तैयार करना भी है।
विशेष स्वच्छता अधिकारी हरबीर सिंह ने निरीक्षण के दौरान प्लांट में संचालित कम्पोस्टिंग व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि निगमायुक्त नीरज के निर्देशानुसार स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के लिए अधिकारी नियमित रूप से सफाई एवं कचरा प्रबंधन कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। इसी क्रम में प्लांट का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक मात्रा में उच्च गुणवत्ता वाली खाद तैयार की जाए, जिससे जैविक कचरे का बेहतर उपयोग हो सके और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

बायो कचरे के सही उपयोग पर दिया जोर
विशेष स्वच्छता अधिकारी ने कहा कि खाद निर्माण प्रक्रिया में बायो कचरे का नियमित और सही तरीके से उपयोग किया जाना चाहिए। इससे न केवल खाद की गुणवत्ता बेहतर होगी, बल्कि पर्यावरण पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभाव भी कम होंगे। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि प्लांट परिसर में स्वच्छता बनी रहे और किसी प्रकार की दुर्गंध या प्रदूषण की समस्या उत्पन्न न हो। उन्होंने कहा कि नगर निगम स्वच्छता को लेकर पूरी तरह सतर्क है और आने वाले समय में इस तरह के निरीक्षण लगातार जारी रहेंगे। निरीक्षण के दौरान तकनीकी एक्सपर्ट जसबीर कुंडू और आईसी एक्सपर्ट हरिराम भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed