फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   High performance computing lab will be built in GJU, AI and data science research will get a boost.

Hisar News: जीजेयू में बनेगी हाई परफॉरमेंस कंप्यूटिंग लैब, एआई और डेटा साइंस अनुसंधान को मिलेगा बढ़ावा

Wed, 01 Jan 2025 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Wed, 01 Jan 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
High performance computing lab will be built in GJU, AI and data science research will get a boost.
हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड डेटा साइंस विभाग में जल्द ही अत्याधुनिक हाई परफॉरमेंस कंप्यूटिंग लैब बनाई जाएगी। इस लैब में 30 आधुनिक मशीनें लगाई जाएंगी। लैब बनने से विभाग के विद्यार्थियों को अपने शोध कार्यों को करने में काफी आसानी होगी।
विज्ञापन

ये मशीनें डेटा विश्लेषण जैसी जटिल प्रक्रियाओं को आसान बना देंगी और विद्यार्थियों को अधिक से अधिक समय शोध पर केंद्रित करने का मौका मिलेगा। इससे शोध की गुणवत्ता में भी सुधार आएगा। गौरतलब है कि जीजेयू में 2023 में बीएससी और एमएससी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड डाटा साइंस में शुरू की थी। इस साल से 60 सीटों के साथ बीटेक इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड डाटा साइंस (एआईएंडडीएस) कोर्स शुरू किया है।
विज्ञापन

पहली बार शुरू किए कोर्स में सभी सीटें भरी हुई हैं। लैब स्थापित होने से जीजेयू आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा साइंस के क्षेत्र में एक प्रमुख केंद्र बन जाएगा। इससे न केवल विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा बढ़ेगी बल्कि क्षेत्र के विकास में भी योगदान मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




यह है खासियत :
- अत्याधुनिक तकनीक : इन मशीनों में नवीनतम तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जो छात्रों को अत्याधुनिक सुविधाएं प्रदान करेगी।
- डेटा विश्लेषण : ये मशीनें बड़े पैमाने पर डेटा का विश्लेषण करने में सक्षम होंगी, जिससे विद्यार्थी जटिल समस्याओं का समाधान ढूंढने में सक्षम होंगे।
- शोध कार्यों में आसानी : इन मशीनों की मदद से विद्यार्थी अपने शोध कार्यों को तेजी से और अधिक कुशलता से पूरा कर सकेंगे।
- अंतरराष्ट्रीय स्तर का बुनियादी ढांचा : लैब बनने से जीजेयू का बुनियादी ढांचा अंतरराष्ट्रीय स्तर का हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed