फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   High command is supreme in Congress and takes decisions: Selja

कांग्रेस में हाईकमान सर्वोच्च है और वही फैसले लेता है -सैलजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
High command is supreme in Congress and takes decisions: Selja
उकलाना मंडी। कांग्रेस की वरिष्ठ महिला नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस में हाईकमान सर्वोच्च है और वही फैसले लेता है।
विज्ञापन

उकलाना के गांव साहू में कुमारी सैलजा मेहरबान भ्याना के पिता राजेंद्र भ्याना और हरियाणा लीगल सेल के चेयरमैन एडवोकेट लाल बहादुर खोवाल के बहनोई दीवान सिंह के निधन पर शोक प्रकट करने आई थीं। इसके बाद, पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि आज राजनीति पहले जैसी नहीं है। अब बदलाव की राजनीति जारी है, लोगों का आवागमन चलता रहता है। उकलाना की टिकट के सवाल पर सैलजा ने कहा कि कोई भी व्यक्ति अपनी बात रख सकता है। टिकट वितरण का फैसला केवल हाईकमान करता है। भाजपा द्वारा आज देश-प्रदेश में जो खेल खेला जा रहा है वह काफी खतरनाक है। बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार से व्यापारी और दुकानदार सभी परेशान हैं। आम जनता पर आर्थिक बोझ डालने का काम किया जा रहा है। कांग्रेस आमजन से जुड़ने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने नारा दिया है कि भारत जोड़ो, जिसके तहत कांग्रेस आम आदमी अपने साथ जोड़ेगी। इस मौके पर बजरंग दास गर्ग, फतेहाबाद के पूर्व विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद शर्मा, बाला देवी खेदड़, भूपेंद्र गंगवा, स्नेह शर्मा, राजेश भुटानी प्रभुवाला, कर्ण सिंह लितानी, रघुवीर सिंह लितानी, डॉ.सुरेंद्र सेलवाल, सुरेश गर्ग, सुभाष फरीदपुरिया, सतीश दनौदा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed