फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hemp worth Rs 50 lakh was being smuggled from Odisha in a truck, two accused arrested

Hisar News: ओडिशा से ट्रक में छिपाकर ला रहे थे 50 लाख रुपये का गांजा, दो आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Mar 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Hemp worth Rs 50 lakh was being smuggled from Odisha in a truck, two accused arrested
हिसार। हिसार पुलिस की नशा निरोधक टीम ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गांव सिंघवा राघो निवासी 33 वर्षीय प्रवीण कुमार और कैथल निवासी ट्रक चालक धर्मबीर से 50 लाख कीमत का 48 किलोग्राम गांजा, एक स्विफ्ट कार व ट्रक बरामद किया है। आरोपी ओडिशा से ट्रक में रखे ट्रैक्टर के टायरों में छिपाकर मादक पदार्थ बरवाला के पास लाए। इसके बाद आरोपी कार से गांजा के दो कट्टों को लेकर बरवाला शहर आ रहे थे। मामले को लेकर शुक्रवार को डीएसपी अभिमन्यु लोहान ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पुलिस टीम को गश्त के दौरान सूचना मिली कि कार सवार युवक मादक पदार्थ लेकर बरवाला आएगा। एएसआई शक्ति सिंह के नेतृत्व में टीम ने हांसी रोड पर नाकाबंदी कर आरोपी प्रवीण को काबू किया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट वीएस डॉ. संजय कुमार की मौजूदगी में आरोपी की कार की तलाशी ली तो दो कट्टों में 48 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इस मामले में पुलिस ने आरोपी प्रवीन कुमार के खिलाफ बरवाला थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पहले भी आरोपी नशा तस्करी के आरोप में पकड़ा जा चुका है, नौ आपराधिक केस दर्ज
डीएसपी ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि ओडिशा से सस्ते भाव पर गांजा लाता है और हांसी व हिसार के क्षेत्र में महंगे दामों पर बेचता है। आरोपी प्रवीन 24 फरवरी को विशाखापट्टनम गया था, वहां से ओडिशा गया और 4 कट्टों में 90 किलो गांजा 2 लाख 70 हजार रुपये में खरीदा था। आरोपी का कहना है कि उसकी कैथल निवासी ट्रक ड्राइवर धर्मवीर से पुरानी जानकारी है, जो ओडिशा और आंध्रप्रदेश से माल ढुलाई करता है। धर्मबीर ने विशाखापट्टनम अपने ट्रक में ट्रैक्टर के टायर लोड कर रखे थे। आरोपी प्रवीन ने खरीदा हुआ गांजा ट्रक में रखे ट्रैक्टर के टायरों के बीच में छिपा दिया। 9 फरवरी को धर्मबीर बरवाला आ गया। आरोपी प्रवीन ने बरवाला बाईपास पर गांजा अपनी स्विफ्ट कार में रख लिया और 42 किलो गांजा किसी अन्य को बेच दिया। साल 2022 में आरोपी प्रवीन हांसी में 2 क्विंटल गांजा सहित पकड़ा गया था। इसके अलावा आरोपी पर फिरौती मांगने, हत्या, एनडीपीएस, आबकारी अधिनियम और आर्म्स एक्ट के 9 केस दर्ज हैं। फिलहाल आरोपी जमानत पर रिहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल एनडीपीएस एक्ट के 87 केस दर्ज हुए
डीएसपी ने बताया कि आरोपी प्रवीन से पूछताछ के बाद कैथल निवासी धर्मबीर को गिरफ्तार कर ट्रक भी बरामद कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है, उन्हें अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। डीएसपी अभिमन्यू ने बताया कि हिसार पुलिस की नशा निरोधक पुलिस टीम ने पिछले एक वर्ष में एनडीपीएस एक्ट के तहत 87 केस दर्ज किए हैं, 146 आरोपियों की गिरफ्तारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed