फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Helth department hisar, DS Bjwa hisar, Hisar

चीफ इंजीनियर ने की नए जलघर और ऋषि नगर एसटीपी की इंस्पेक्शन

Wed, 23 Nov 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Wed, 23 Nov 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य विभाग के चीफ इंजीनियर डीएस बाजवा मंगलवार को पंचकूला से शहर में चल रहे कार्यों की इंस्पेक्शन करने के लिए पहुंचे। पहले उन्होंने एसई, एक्सईएन एसडीओ व जेई सहित सभी अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में अधिकारियों की खूब खिंचाई की। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि काम में तेजी लाओ आप अगर गति नहीं बढ़ाओगे तो समस्या आपके लिए भी है और हमारे लिए भी। हमें भी ऊपर जवाब देना होता है।

विज्ञापन


फॉरेस्ट ऑफिस के सामने थर्ड जलघर का भी किया दौरा
चीफ इंजीनियर ने फॉरेस्ट ऑफिस के सामने बन रहे नए थर्ड जलघर की इंस्पेक्शन की। साथ ही वे सातरोड जलघर व रिषी नगर स्थित बनाए जा रहे एसटीपी पर भी गए। सातरोड में पुराने जलघर को एक्सटेंड करने का काम चल रहा है। इसी जलघर के माध्यम से नए जलघर पर पानी पहुंचना है। चीफ इंजीनियर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इन कार्यों की स्पीड बढ़ाएं।
विज्ञापन


चीफ इंजीनियर की आने की सूचना पर लगाई मशीनें, जाते ही हटा दीं
पार्षद प्रतिनिधि सतीश मेहरा ने कहा कि चीफ इंजीनियर ने कैंची चौक एरिया में डाली गई 20 इंची लाइन की इंस्पेक्शन की। मगर अधिकारियों ने यहां उच्च अधिकारी को ही गुमराह कर दिया। उनके आने की सूचना पर उन्होंने सुपर सकर मशीन लगाकर मेनहोल की सफाई करवानी शुरू कर दी और सेक्टर 1-4 मोड़ पर टूटी गई लाइन जुड़वा दी। पार्षद का कहना है कि इन मेनहोल में 2-2 ट्रॉली मिट्टी फंसी हुई है। जब तक चीफ इंजीनियर हिसार में रहे वे काम करते रहे और केवल एक मेनहोल की सफाई की। उनके जाते ही मशीन लेकर कर्मचारी वहां से निकल गए। उनसे जब पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वे तो केवल एक दिन के लिए ही यहां लगाए गए थे। उन्होंने 9 मेनहोल बिना सफाई किए ही छोड़ दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


2 करोड़ की लाइन की नहीं हो रही वीडियोग्राफी
पार्षद ने यह भी आरोप लगाया कि 12 क्वार्टर रोड पर अंडरग्राउंड प्लास्टिक की 20 इंची लाइन डाली गई थी। अधिकारियों की अनदेखी के कारण अभी तक वीडियोग्राफी नहीं हो पाई। बिना वीडियोग्राफी के ये पता नहीं चल पाएगा कि इसका लेवल सही है या नहीं। इसमें अधिकारी लापरवाही कर रहे हैं। उधर लोग इसमें सीवरेज कनेक्श्न करने शुरू कर देंगे फिर लेवल जांचने में दिक्कत आ जाएगी।

ये रहे मौजूद
मीटिंग में एसई अंगद बिश्नोई, एक्सईएन एसपी सेठी, एक्सईएन जसवंत सिंह, दलीप सिंह श्योराण, एसडीओ प्रेम, केके जैन, एसडीओ रोहित सहित सभी अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed