फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hello numberdar, I am speaking CM, is your electricity problem solved or not?

हैलो नंबरदार, सीएम बोल रहा हूं, आपकी बिजली की समस्या का समाधान हुआ या नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Hello numberdar, I am speaking CM, is your electricity problem solved or not?
हिसार। गांव बहबलपुर के नंबरदार जगमाल सिंह को फोन कर सीएम ने पूछा नंबरदार आपकी बिजली की समस्या का समाधान हुआ या नहीं। मैंने आदेश दे दिए हैं। तीनों गांवों को पूरी बिजली मिलेगी। सीएम के फोन से पहले ही गांव में 12 घंटे की बिजली आपूर्ति को बढ़ाकर 18 घंटे कर दिया गया।
विज्ञापन

बहबलपुर, बाडो पटटी, धिकताना गांव के लोगों ने बिजली 24 की बजाय 12 घंटे बिजली आपूर्ति से परेशान होकर बिजली बिल न भरने का एलान कर दिया था। जिसकी अध्यक्षता जगमाल नंबरदार ने की थी। जिसके बाद सोमवार को बरवाला एसडीएम राजेंद्र जांगड़ा, बिजली निगम के अधीक्षक अभियंता राजेंद्र सबरवाल गांव में पहुंचे थे। गांव के लोगों ने पूरी बिजली मिलने तक बिल न भरने का एलान दोहरा दिया। मंगलवार को गांव में 18 घंटे बिजली आपूर्ति शुरू हो गई। शाम 5 बजकर 8 मिनट पर गांव के जगमाल नंबरदार के पास फोन आया।
विज्ञापन

चंडीगढ़ के दूरभाष नंबर से आए फोन पर सामने वाले ने कहा सीएम साहब बात करेंगे। इसके बाद मनोहरलाल ने कहा कि हैलो नंबरदार सीएम बोल रहा हूं, कैसे हो, आपकी बिजली की समस्या मेरे संज्ञान में आई है। मैंने समाधान के निर्देश दे दिए हैं। समाधान हुआ या नहीं। जगमाल नंबरदार ने कहा कि सीएम साहब, हमें 2012 से 2017 तक सभी मीटर बाहर होने के कारण 24 घंटे बिजली मिलती थी। उसके बाद लगातार कटौती हो रही है। सीएम ने कहा 18 घंटे की आपूर्ति शुरू करने के निर्देश दिए हैं। एक सप्ताह में 24 घंटे बिजली दी जाएगी। जगमाल नंबरदार ने सीएम को नंबरदारों के लिए मोबाइल फोन व आयुष्मान कार्ड की याद दिलाई। जिस पर सीएम ने कहा कि यह मांग जल्द पूरी की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वे भी शुरू हुआ
बिजली निगम के निर्देश पर गांव में बिजली के डिफॉल्टरों की पहचान के लिए भी सर्वे शुरू हो गया है। बता दें बिजली निगम के अधिकारियों ने गांव में डिफॉल्टर अधिक होने का हवाला देते हुए 24 घंटे बिजली देने में असमर्थता जाहिर की थी। जिस पर गांव के लोगों ने रिकॉर्ड मांगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed