{"_id":"62f54c211a3e33127a58b96d","slug":"heavy-rains-likely-in-state-till-august-16-hisar-news-hsr6390273163","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 अगस्त तक प्रदेश में झमाझम बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 अगस्त तक प्रदेश में झमाझम बारिश के आसार
विज्ञापन
हिसार। प्रदेश में जल्द ही मानसून फिर से रफ्तार पकड़ेगा। 13 अगस्त से मानसून की टर्फ रेखा उत्तरी हिस्से की तरफ बढ़ेगी। इसके प्रभाव से प्रदेश को बंगाल की खाड़ी से ज्यादा नमी वाली हवाएं मिलेंगी। इस बदलाव से प्रदेश में 16 अगस्त तक झमाझम बारिश होगी।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार बंगाल की खाड़ी में 11 अगस्त को एक नया लो प्रेशर एरिया बना है, जिसके मौजूदा टर्फ के साथ पूरे उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। इससे एक बार फिर से उत्तरी मैदानी राज्यों में आगामी एक सप्ताह तक मानसून की सक्रियता बनी रहेगी। इस दौरान 13 से 16 अगस्त के दौरान पंजाब, हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में बारिश को एक नया दौर शुरू हो सकता है। बारिश की गतिविधियों में और बढ़ोतरी होगी। अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है। वीरवार को प्रदेश के उत्तरी जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र के अलावा दक्षिणी पूर्वी जिलों और एनसीआर व दिल्ली में हल्की बारिश की गतिविधियां देखने को मिलीं, जिसकी वजह से आमजन को उमस वाली गर्मी से राहत मिली। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 से 36 और न्यूनतम तापमान 24 से 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
प्रदेश में हुई 17 प्रतिशत ज्यादा बारिश
11 अगस्त तक हरियाणा में 303.8 मिलीमीटर बारिश हुई जबकि सामान्य बारिश 259.7 मिलीमीटर होती है। इस बार सामान्य बारिश से 17 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज हुई है । अभी केवल तीन जिलों अंबाला, यमुनानगर और फरीदाबाद में सामान्य से कम बारिश दर्ज हुई है जबकि बाकी सभी 19 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश हुई है।