फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hearing of Rampal, in court of Hisar, Hisar

रामपाल प्रकरण में जेल में लगी अदालत, दो की गवाही

Sat, 09 Jul 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Sat, 09 Jul 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
Hearing of Rampal, in court of Hisar, Hisar
रामपाल की पेशी - फोटो : bureau

बरवाला के सतलोक आश्रम प्रकरण के तीन मुकदमों में शुक्रवार को सेंट्रल जेल 2 में सुनवाई हुई। अदालत ने तीनों मुकदमों में सुनवाई के बाद अगली तारीख 16 जुलाई मुकर्रर की। रामपाल समर्थक कोर्ट के बाहर और बालसमंद माइनर की पटरियों पर इधर-उधर आते-जाते रहे।

विज्ञापन


बंधक बनाकर रास्ता रोकने, सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने और आवश्यक वस्तु अधिनियम के मुकदमों की सुनवाई हुई। न्यायिक दंडाधिकारी मुकेश कुमार ने जेल में अदालत लगाई। वहीं सुनवाई की प्रक्रिया हुई। रामपाल इसी जेल में बंद है।
विज्ञापन


एक मुकदमे में एएसआई चांदीराम और ईएचसी राकेश कुमार ने गवाही देते हुए रामपाल को गिरफ्तारी की कार्रवाई और अन्य बातें बताईं। रामपाल के दिल्ली से आए अधिवक्ता एपी सिंह गवाहों से गिरफ्तारी के समय वे वहां थे या नहीं। गिरफ्तारी वारंट देखा या नहीं समेत कई सवाल पूछे। अदालत ने सुनवाई के बाद तीनों मुकदमों में 16 जुलाई की तिथि मुकर्रर कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुलजिमों जैसा व्यवहार कर रहे सुरक्षा कर्मी : एपी सिंह
रामपाल के दिल्ली से आए अधिवक्ता एपी सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा है कि जेल कर्मी उनसे ठीक व्यवहार नहीं कर रहे। मुलजिमों की तरह उनसे व्यवहार किया जा रहा है। ऐसे तरीके से तलाशी का कोई औचित्य नहीं बनता। उन्होंने कहा कि 20 साल की वकालत के दौरान हमने कभी जेल के सुरक्षा कर्मियों को ऐसा व्यवहार किसी के साथ न करते देखा और न सुना।


कोर्ट के पास घूमते रहे समर्थक
रामपाल के समर्थक शुक्रवार को भी दिखाई दिए। वे जेल 2 के आसपास, बालसमंद माइनर की पटरियों और कोर्ट के सामने इधर-उधर घूमते रहे। महिला, पुरुष और बच्चे पहुंचे थे। कुछ राजगढ़ रोड की ग्रीन बेल्ट परिसर में बैठे थे। हालांकि पुलिस कर्मी उन्हें वहां टिकने नहीं दे रहे थे। पुलिस ने रामपाल की तारीख को देखते हुए अतिरिक्त फोर्स तैनात कर रखी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed