फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Health department give Hisar's 14 doctor show casue notice

ड्यूटी के दौरान गैरहाजिर रहे 14 चिकित्सकों को विभाग ने किए नोटिस जारी

Wed, 03 Mar 2021 01:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
Health department give Hisar's 14 doctor show casue notice
हिसार। हरियाणा राज्य के हेडक्वार्टर पंचकूला स्वास्थ्य विभाग के आयुक्त ने हिसार जिले के 14 चिकित्सकों को सरकारी ड्यूटी के दौरान गैरहाजिर रहने पर नोटिस जारी किए हैं। इनमें कुछ चिकित्सक अवकाश लेकर कोर्स करने, बाद में बांड राशि न भरने और न ही सरकारी ड्यूटी दोबारा से ज्वाइन करने वाले शामिल हैं।
विज्ञापन

विभाग की ओर से इन चिकित्सकों को नोटिस जारी कर 15 दिन में जवाब मांगा है। वरना विभाग अपनी तरफ से कार्रवाई कर सकता है। गौरतलब है कि एक आरटीआई में इन 14 चिकित्सकों के नाम सामने आए हैं। वैसे भी ये चिकित्सक कोरोना समय से गैरहाजिर हैं। इस बारे में पहले भी मुद्दा उठाया गया था। वहीं स्वास्थ्य विभाग के डॉ. रमेश पूनिया ने भी इस मामले में सरकारी खर्चे पर पीजी कोर्स करने वाले चिकित्सकों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे। डॉ. पूनिया ने इन चिकित्सकों के खिलाफ पीएम विंडो पोर्टल पर 12 दिसंबर को शिकायत दी थी। इसके बाद 22 जनवरी और 17 फरवरी को दो रिमांडर भेजे। इसमें उन्होंने लिखा है कि प्रदेश भर में ऐसे करीब 300 सरकारी चिकित्सक हैं, जिन्होंने सरकारी खर्च पर पीजी कोर्स किए जाने के बाद ना तो निर्धारित बांड राशि जमा करवाई और ना ही निर्धारित अवधि तक सरकारी सेवा की, बल्कि ये सभी चिकित्सक निजी अस्पताल से अपनी कमाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed