फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Headquarters released list of 1500 elderly people for pension

Hisar News: पेंशन के लिए मुख्यालय ने जारी की 1500 बुजुर्गों की सूची

Wed, 13 Sep 2023 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Wed, 13 Sep 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Headquarters released list of 1500 elderly people for pension
चरखी दादरी। जिला में जल्द ही 1500 लोगों की बुढ़ापा पेंशन बनेगी। मुख्यालय से इन पात्र बुजुर्गों की सूची जारी कर दी गई है। वहीं, सरकार ने विधुर व अविवाहित पुरुष की पेंशन के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। विधुर 40 व अविवाहित पुरुष 45 साल की आयु में अपनी पेंशन बनवा सकता है।
विज्ञापन

इस माह की बात करें तो जिला में 1100 नई बुजुर्गों की पेंशन बन चुकी हैं जबकि 400 की कागज प्रक्रिया जारी है। सरकार फैमिली आईडी में दर्ज जन्म तिथि को आधार मानकर बुजुर्गों की पेंशन बना रही है।
विज्ञापन

बता दें कि 20 अप्रैल 2022 से सरकार ने बुजुर्ग सम्मान भत्ता का पूरा डाटा फैमिली आईडी से जोड़ रखा है। फैमिली आईडी में जिसकी आयु 60 वर्ष हो जाती है। उसकी पेंशन शुरू हो जाती है लेकिन इन पात्र बुजुर्गों की सूची हेड ऑफिस से ही जारी होती है। हेड ऑफिस से सूची जिला मुख्यालय पर पहंचती है उसके बाद विभाग कर्मचारी संबंधित पात्र को सूचित कर उसके कागजात आदि जमा कर लेते हैं और पूरी प्रक्रिया करने के बाद स्वीकृति के लिए इसे हेड ऑफिस भेज दिया जाता है और बाद में पेंशन शुरू हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सितंबर माह में जिला में 1500 पात्र लोगों की सूची हेड ऑफिस की ओर से जारी की गई है जिसमें से समाज कल्याण विभाग की ओर से 1100 पात्र लोगों की पेंशन बनाने की प्रक्रिया पूरी कर दी गई है शेष की प्रक्रिया जारी है। वहीं, सरकार ने विधुर व अविवाहिता पुरुषों की पेंशन शुरू करवाने के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। अब जो विधुर 40 और अविवाहित 45 साल का है वह पेंशन बनवा सकेगा। इनकी आयु का विवरण भी फैमिली आईडी से लिया जाएगा। विदित रहे विधानसभा सत्र में मुख्यमंत्री ने विधुर व अविवाहित पुरुषों की पेंशन स्कीम लागू करने की बात कही थी अब इस संबंध में सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है।



पात्र लोगों को अब चक्कर काटने की नहीं जरूरत
फैमिली आईडी से पेंशन बनने से पहले समाज कल्याण विभाग की ओर से यह प्रक्रिया पूरी की जाती थी जिसमें लंबा समय लग जाता था। पात्र लोगों को मेडिकल परीक्षण से भी गुजरना पड़ता था ताकि उसकी आयु प्रमाणित हो सके। मेडिकल परीक्षण इसलिए करवाना पड़ता था क्योकि काफी लोगों के पास न तो स्कूल का प्रमाण पत्र होता था और न ही कोई अन्य आय का प्रमाण मिलता था। अब फैमिली आईडी से डाटा जोड़ने पर पेंशन बनवाने की प्रक्रिया आसान हो गई है। पात्र लोगों को अब कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ते हैं।




इस माह हेड ऑफिस से 1500 पात्र लोगों की सूची मिली है। इनकी पेंशन बनवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस माह के अंत यह प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इन लोगों को फोन पर सूचित कर कागजात जमा किए जा रहे हैं। सरकार ने विधुर व अविवाहित पुरुषों की पेंशन के लिए भी अधिसूचना जारी कर दी है।

-ओमप्रकाश,जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed