फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Headmaster Sunderlal case will now be investigated by 5 member SIT

Hisar News: हेडमास्टर सुंदरलाल केस की जांच अब 5 सदस्यीय एसआईटी करेगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 10:57 AM IST
विज्ञापन
Headmaster Sunderlal case will now be investigated by 5 member SIT
बास (हिसार)। गढ़ी और बड़सी के बीच कार में जिंदा जले व्यक्ति की पहचान और मामले की जांच में तेजी लाने के लिए मास्टर सुंदरलाल के परिजन बुधवार को एसपी मकसूद अहमद से मिले। एसपी ने इस मामले में डीएसपी नारनौंद रविंद्र सांगवान की अगुवाई में पांच सदस्यीय एसआईटी गठित की है। टीम में बास थाना प्रभारी मनदीप सिंह, सीआईए वन के इंचार्ज यासीन खान, सोरखी पुलिस चौकी के इंचार्ज सुरेश कुमार व साइबर सेल के इंचार्ज नरेंद्र पाल को शामिल किया गया है। वहीं, पुलिस को डीएनए जांच रिपोर्ट का इंतजार है। इससे अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि कार में जिंदा जलने वाला शख्स सुंदरलाल था या कोई और।
विज्ञापन

गौरतलब है कि आठ सितंबर को शाम करीब 4 बजे गढ़ी-बड़सी रोड पर क्रेटा कार में आग लगी मिली। पुलिस और दमकल कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो कार पूरी तरह से जल चुकी थी। पुलिस को जली कार में एक व्यक्ति का कंकाल मिला। कार दुर्जनपुर की प्राथमिक पाठशाला के हेडमास्टर एवं पंचायत समिति हांसी प्रथम की चेयरपर्सन कृष्णा के पति मास्टर सुंदरलाल की थी। प्रारंभिक तौर पर माना गया कि कार में जला व्यक्ति सुंदरलाल ही था। पुलिस ने पुष्टि के लिए सुंदर लाल की हड्डियों व उनकी मां व बेटे के डीएनए सैंपल लिए। हालांकि अभी रिपोर्ट नहीं आई है।
विज्ञापन

मामले में बुधवार को सुंदर लाल के भाई, सरपंच प्रतिनिधि और गढ़ी के कई लोग एसपी मकसूद अहमद से मिले। लोगों ने आशंका जताई कि कार में आग लगने की घटना संयोग नहीं है। पुलिस द्वारा गहन छानबीन की जाए तो कुछ और परतें खुल सकती हैं। उन्होंने कहा कि घटना के समय मौके पर एक और गाड़ी थी। यह गाड़ी आगे न जाकर सुंदर लाल की कार के पास से लौटी थी। उन्होंने कहा कि सुंदरलाल के पास जिस कंपनी की कार थी, उसके तकनीकी विशेषज्ञों ने मौके पर आकर जांच की थी। जांच में उन्होंने बताया कि कार में आग लगने के कोई कारण नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed