{"_id":"5fac420a8ebc3e9bb744cdfe","slug":"headconstable-s-500-rupees-challan-for-without-mask-hisar-news-rtk582317431","type":"story","status":"publish","title_hn":"मास्क न लगाने पर एसपी ने कटवाया हेडकांस्टेबल का 500 रुपये का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मास्क न लगाने पर एसपी ने कटवाया हेडकांस्टेबल का 500 रुपये का चालान
रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 01:26 AM IST
विज्ञापन
एसपी की मौजूदगी में हेडकांस्टेबल इंद्रजीत का चालान करते पुलिसकर्मी।
- फोटो : Hisar
Link Copied
हिसार। त्योहारी सीजन के चलते बाजारों में भीड़भाड़ बढ़ने लगी है। ऐसे में कोविड-19 के आदेशों की पालना न करने से संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। बुधवार शाम को भी राजगुरु मार्केट में ड्यूटी दे रहे एक हेडकांस्टेबल का एसपी ने ही चालान करवा दिया।
विज्ञापन
दरअसल बुधवार शाम को एसपी बलवान सिंह राणा बरवाला से वापस लौट रहे थे। इस दौरान उन्होंने राजगुरु मार्केट में ट्रैफिक व्यवस्था जांचने के लिए वहां गाड़ी बाहर ही पार्किंग पर लगाई और वहां से पैदल ही पूरी मार्केट का दौरा किया। इस दौरान वहां ड्यूटी पर तैनात हेडकांस्टेबल इंद्रजीत मास्क को ठोड़ी पर लगाकर फोन पर व्यस्त था। जिसे एसपी ने देखा और तुरंत वहां मौजूद उसके सीनियर अधिकारी से उसका बिना मास्क का 500 रुपये का चालान करवाया। उल्लेखनीय है कि इसी तरह मंगलवार को भी एक महिला पुलिसकर्मी का इसी तरह चालान हुआ था। इस दौरान एसपी ने कहा कि नियम सब के लिए एक समान हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना से जंग जीतनी है तो नियमों की पालना अवश्य करनी होगी। एसपी ने लोगों से अपील की है कि वह मास्क अवश्य पहनें। वहीं दूसरी तरफ जिला पुलिस ने बुधवार को बिना मास्क के बाहर घूमने वाले 412 लोगों के चालान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।