फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Head of cow protection organization accused of demanding extortion by hostage

गोरक्षा संगठन के प्रधान पर बंधक बनाकर रंगदारी मांगने का आरोप

Mon, 22 Feb 2021 12:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
Head of cow protection organization accused of demanding extortion by hostage
गोरक्षा संगठन के प्रधान राजपाल सहारण और विक्रम समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण व रंगदारी मांगने का केस दर्ज किया गया है। आजाद नगर थाने में रविवार को नोएडा के आधा मिल्क ऑर्गेनिक प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारी रामशरण सिंह और कमलेश कुमार की शिकायत पर ये केस दर्ज कराया गया है। ये दोनों भाजपा के पूर्व सांसद आरके सिन्हा की कंपनी के कर्मचारी हैं।
विज्ञापन

आजाद नगर थाने में रविवार को पुलिस को दी शिकायत में नोएडा की आधा मिल्क ऑर्गेनिक प्रोडक्ट प्रा.लि. के कर्मचारी रामशरण सिंह और कमलेश कुमार में बताया कि इस ग्रुप के चेयरमैन भाजपा के पूर्व राज्यसभा सदस्य नेता आरके सिन्हा हैं। रामशरण ने बताया कि उनकी कंपनी नोएडा में गोशाला चलाती है। कंपनी ने कैमरी ढाणी निवासी सुरेंद्र कुंडू से तीन दुधारू गाय खरीदी थीं। 20 फरवरी को वह यूपी नंबर के एक कंटेनर को लेकर कैमरी ढाणी पहुंचा और तीनों गायों व बछड़ों को कंटेनर में ले जाने लगा। इसी दौरान कैमरी रोड पर ही कुछ लोगों ने कंटेनर रुकवाकर उनसे मारपीट की। रामशरण का आरोप है कि आरोपियों ने इस दौरान उनकी गाड़ी की चाबी भी निकाल ली और उन्हें बंधक बना लिया।
विज्ञापन

रुपये न देने पर गाड़ी को आग लगाने की दी धमकी
रामशरण का ये भी आरोप है कि आरोपियों ने उनसे गाड़ी व गाय छोड़ने की एवज में एक लाख 51 हजार रुपये मांगे और रुपये नहीं देने पर गाड़ी को आग लगा देने की धमकी भी दी। रामशरण ने शिकायत में बताया कि भयभीत होकर उसने सुरेंद्र कुंडू को फोन किया। 10 मिनट बाद सुरेंद्र कुंडू, राजीव कुमार व उमेश वहां पहुंचे तो इन लोगों ने उनकी भी नहीं मानी और गाड़ी में आग लगाने का प्रयास किया। उसी दौरान सुरेंद्र ने 100 नंबर पर फोन किया तो 10 मिनट बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने उन्हें आरोपियों के चंगुल से छुड़वाया। मामले में पुलिस ने गोरक्षा संगठन के प्रधान राजपाल सहारण और विक्रम समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 147, 149, 323, 341, 342, 365 और 506 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed