फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   He was carrying liquor in his car, police blocked the road and caught him.

Hisar News: कार में ले जा रहा था शराब, पुलिस ने नाकाबंदी कर दबोचा

Thu, 04 Jun 2026 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 04 Jun 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
He was carrying liquor in his car, police blocked the road and caught him.
बास। अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोरखी पुलिस चौकी की टीम ने कार्रवाई कर कार सवार भिवानी जिले के बड़सी निवासी भागीरथ से 240 बोतल अवैध देसी शराब बरामद की है।
विज्ञापन

पुलिस चौकी सोरखी के जांच अधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति कार में भारी मात्रा में अवैध शराब लेकर गांव सोरखी की ओर से गढ़ी गांव की तरफ आने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोक लिया। तलाशी लेने पर कार से 240 बोतल देसी शराब बरामद हुई।
विज्ञापन

पुलिस ने भिवानी जिले के बड़सी निवासी भागीरथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तस्करी में प्रयुक्त कार और बरामद शराब को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ बास थाना में आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद शराब कहां से लाकर कहां भेजी जानी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed