फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   HAU's Regional Research Center Bawal received National Award

Hisar News: एचएयू के क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र बावल को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

Sun, 06 Apr 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 06 Apr 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
HAU's Regional Research Center Bawal received National Award
हिसार में वैज्ञानिकों के साथ एचएयू के कुलपति प्रो. बीआर कांबोज। 
हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र बावल (रेवाड़ी) को मूंगफली में अनुसंधान एवं विकास कार्यों में बेहतर योगदान देने के लिए सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक केंद्र पुरस्कार प्रदान किया गया है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बीआर कांबोज ने इस उपलब्धि के लिए क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र बावल के वैज्ञानिकों को बधाई दी है।
विज्ञापन


कुलपति ने बताया कि मूंगफली की उन्नत किस्म जीएनएच 804 विकसित करने पर वैज्ञानिकों को उपरोक्त पुरस्कार दिया गया है, जोकि हरियाणा राज्य के लिए चिह्नित की गई है। यह किस्म पैदावार व तेल की मात्रा अधिक देने वाली है। उपरोक्त किस्म तिलहन उत्पादकता वाले राज्यों के किसानों के लिए लाभकारी सिद्ध होगी। अनुसंधान केंद्र बावल के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्मबीर यादव ने बताया कि यह पुरस्कार मूंगफली की राज्य स्तरीय उन्नत किस्म जीएनएच 804 के अलावा सस्य विज्ञान में पोषक तत्वों से संबंधित राष्ट्रीय स्तर पर सिफारिश करने, मूंगफली के अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन लगाने, किसानों व विस्तार कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण एवं इस क्षेत्र में मूंगफली की खेती को बढ़ावा देने के लिए दिया गया है। अनुसंधान कार्य में विश्वविद्यालय के अनुसंधान निदेशक डॉ. राजबीर गर्ग, क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्मबीर यादव, मूंगफली पर कार्य कर रहे वैज्ञानिक डॉ.अशोक कुमार डहिनवाल, डॉ. अमरजीत व पौध प्रजनन विभागाध्यक्ष डॉ. गजराज दहिया का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
विज्ञापन

हिसार में वैज्ञानिकों के साथ एचएयू के कुलपति प्रो. बीआर कांबोज। 

हिसार में वैज्ञानिकों के साथ एचएयू के कुलपति प्रो. बीआर कांबोज। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed