फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   HAU, HAU Hisar, Cultural Program in HAU Hisar, Hisar, Haryana

सविता सर्वश्रेष्ठ छात्रा, आरुषि सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

Tue, 29 Mar 2016 01:51 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार Updated Tue, 29 Mar 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
HAU, HAU Hisar, Cultural Program in HAU Hisar, Hisar, Haryana
एचएयू - फोटो : bureau

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के होम साइंस कॉलेज में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में गत दो वर्षों (2013-14 व 2014-15) दौरान शैक्षणिक व सह शैक्षणिक गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाली 50 छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए गए। इस अवसर पर सविता को सर्वश्रेष्ठ छात्रा, जबकि आरुषि को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के लिए अवॉर्ड प्रदान किये गये। इसी प्रकार अनीता बैनीवाल को वर्ष 2013-14 तथा मंजु बाला को वर्ष 2014-15 का बेस्ट एनएसएस अवॉर्ड दिया गया।

विज्ञापन


समारोह के मुख्य अतिथि विवि के कुलपति डॉ. के.एस. खोखर ने छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए। उन्होंने कहा कि होम साइंस शिक्षा को लेकर लोगों के बीच भ्रांति विद्यमान है, जिसको दूर करने के लिए इसके नामकरण में बदलाव करने हेतु राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा चल रही है। इस विषय में शिक्षा ग्रहण करने वाली छात्राओं को आर्थिक राहत देने के उद्देश्य से सीखो और कमाओ पद्धति के अनुरूप विवि में एक योजना लागू करने पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त प्रदेश के चारों जोन में एक-एक सेंटर ऑफ एक्सिलेंस स्थापित करने की भी योजना है। समारोह की अध्यक्षता विवि के अनुसंधान निदेशक डॉ. एसएस सिवाच ने की। इससे पूर्व होम साइंस कॉलेज की डीन डॉ. प्रवीण पूनिया ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर कॉलेज की मैग्जीन मनोवीणा का विमोचन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed