फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   hau, hau hisar, 77 vacancies in hau, hisar

एचएयू में 77 प्रोफेसर्स की नियुक्ति के लिए मिली मंजूरी

Thu, 03 Nov 2016 01:43 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो / अमर उजाला, हिसार Updated Thu, 03 Nov 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
hau, hau hisar, 77 vacancies in hau, hisar
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय - फोटो : Demo

एचएयू में जल्द ही प्रोफेसर्स के 77 पदों पर भर्तियां होंगी। इसके लिए अगले हफ्ते आवेदन मांगे जा सकते हैं। सरकार ने आईसीएआर द्वारा सृजित 77 पदों पर भर्तियों की मंजूरी दे दी है। हालांकि राज्य सरकार द्वारा सर्जित पदों पर भर्ती पर अभी भी बैन है। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में 2012 से किसी भी प्रकार की भर्ती पर रोक लगी हुई थी, जिसके कारण विश्वविद्यालय में नई भर्तियां नहीं हो पा रही थी। जबकि प्रोफेसर्स लगातार रिटायर हो रहे हैं। हालात ये हो गए कि विश्वविद्यालय में प्रोफेसर्स एवं वैैज्ञानिकों की संख्या करीब एक तिहाई ही बची है। ऐसे में 77 नई नियुक्तियों की मंजूरी विश्वविद्यालय के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं है।

विज्ञापन


2012 से नहीं हुई कोई नियुक्ति
एचएयू में 2012 से किसी भी प्रकार की कोई भर्ती करने पर रोक लगी हुई थी। इसके बाद से अब तक एक भी भर्ती नहीं हो सकी थी। एचएयू में करीब 1039 पद स्वीकृत हैं। लेकिन वर्तमान में 400 के करीब प्रोफेसर्स / वैज्ञानिक ही विवि में बचे हैं। इसके कारण केवल 77 नियुक्तियों की मंजूरी विवि के लिए ऊंट के मुंह में जीरा के समान है। लेकिन फिलहाल विवि को इससे बड़ी राहत मिलने वाली है।
विज्ञापन


केवल आईसीएआर सर्जित पदों को मंजूरी
राज्य सरकार ने केवल आईसीएआर यानी इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चर रिसर्च द्वारा सर्जित करीब 77 रिक्त पदों पर भर्तियों की मंजूरी दी है। आईसीएआर द्वारा लगातार सरकार को भर्तियां करने के बारे में कहा जा रहा था। नवनियुक्त कुलपति केपी सिंह के आने के बाद रिक्तियां भरने की उम्मीद बढ़ गई थी, जिसके बाद अब करीब साढ़े चार साल बाद विश्वविद्यालय में भर्ती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह होगा फायदा
विश्वविद्यालय में लंबे समय से भर्तियां न होने के कारण हालात ये हो गए हैं कि एक वैज्ञानिक तीन वैज्ञानिकों का काम संभालता है, जिसके कारण वैज्ञानिकों पर मानसिक दबाव बढ़ता जा रहा था। रिसर्च, एक्सटेंशन और टीचिंग कार्य प्रभावित हो रहे थे। 77 प्रोफेसर्स की भर्तियों के बाद कार्यरत वैज्ञानिकों को बड़ी राहत मिलेगी।
भर्ती के बाद नवनियुुक्त वैज्ञानिक कार्यरत वरिष्ठ वैज्ञानिकों के अनुभव का लाभ ले सकेंगे, जिससे वरिष्ठ वैज्ञानिकों की रिटायरमेंट के बाद भी रिसर्च में निरंतरता बनी रह सकेगी।


सरकार ने आईसीएआर के फंडिड 77 प्रोफेसर पदों को भरने के लिए मंजूरी प्रदान कर दी है। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द ही इसके लिए आवेदन मांगे जाएंगे, इसके बाद नियम अनुसार भर्ती होंगी।
- आरके पानू, डीन, एग्रीकल्चर कॉलेज, एचएयू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed