फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   HAU College of Agriculture Hissar Champion in Badminton

Hisar News: बैडमिंटन में एचएयू कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर हिसार चैंपियन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
HAU College of Agriculture Hissar Champion in Badminton
हिसार बैडमिंटन टीम के खिलाड़ी अधिकारियों के साथ। 
हिसार। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित इंटर कॉलेज बैडमिंटन प्रतियोगिता में कॉलेज आफ एग्रीकल्चर बावल (लड़के) और कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर हिसार (लड़कियां) की टीमों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करके मैच जीत लिया।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के गिरि सेंटर में बैडमिंटन के हुए फाइनल मुकाबलों में कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर, हिसार की तमन्ना राणा ने कॉलेज ऑफ कम्युनिटी साइंस की निशा को एकल मुकाबले में तीन सेट में 2-1 से हराकर कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर को जीत दिलाई। दूसरे डबल्स मैच में तमन्ना और प्राची कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर, हिसार ने कॉलेज ऑफ कम्युनिटी साइंस की निशा व पूजा को 21-17 व 23-21 के स्कोर से हराकर कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर हिसार को चैंपियन बनाया।
विज्ञापन


लड़कों के फाइनल में कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर, बावल ने कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर, हिसार को तीन सेट में 2-0 से शिकस्त दी। कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर बावल के सन्नी श्योराण ने मैच में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सन्नी ने अपने एकल मुकाबले में विक्रम सोनी को हराकर कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर, बावल को बढ़त दिलाई तथा डबल्स मुकाबले में अतुल शर्मा के साथ मिलकर कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर, हिसार के विक्रम तथा योगेश राणा को 21-17 व 21-18 स्कोर से हराकर टूर्नामेंट जीता। मैच में रेफरी की भूमिका डॉ. विकास कंबोज, डॉ. अमन गिल व संदीप सिसाय ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed