{"_id":"636e8e8426f56d116b64b5ce","slug":"hau-blue-beat-central-university-jammu-by-10-wickets-hisar-news-hsr646885174","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचएयू ब्लू ने सेंट्रल यूनिवर्सिटी जम्मू को 10 विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचएयू ब्लू ने सेंट्रल यूनिवर्सिटी जम्मू को 10 विकेट से हराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय(एचएयू) में 18वीं ऑल इंडिया वाइस चांसलर क्रिकेट कप टी-20 टूर्नामेंट में एचएयू (ब्लू) और सेंट्रल जम्मू के बीच हुए मैच में सेंट्रल जम्मू की टीम मात्र 27 रन पर ऑल आउट हो गई। मेजबान एचएयू ब्लू टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए मैच को 10 विकेट से जीत लिया। दूसरी ओर बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन और केबीसीएमएनयू, जलगांव के बीच हुए मुकाबले में केबीसीएमएनयू की टीम सात विकट से विजयी रही।
टूर्नामेंट में शुक्रवार को खेले गए मुकाबलों में विवि के अधिष्ठाता, स्नातकोत्तर शिक्षा डॉ. केडी शर्मा मुख्यातिथि रहे। उन्होंने टीम के खिलाड़ियों से परिचय लिया। उन्होंने बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया।
अन्य मैच में एमडीयू, रोहतक और एमडीएस विश्वविद्यालय अजमेर के बीच हुए मैच में एमडीयू रोहतक ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 220 रन बनाए और लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम 111 रन ही बना सकी और एमडीयू ने यह मुकाबला 109 रन से अपने नाम किया। एचएयू (ग्रीन) और हिमाचल प्रदेश विवि के बीच हुए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 103 रन का स्कोर बनाया। इसके जवाब में खेलने उतरी हिमाचल प्रदेश की टीम 81 रन पर ढेर हो गई और एचएयू (ग्रीन) ने यह मुकाबला 22 रन से अपने नाम किया।
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय और एसपीपीयू के बीच हुए मैच में दिल्ली ने पहले खेलते हुए 141 रन बनाए और एसपीपीयू की टीम 114 रन ही बना सकी और यह मुकाबला 27 रन से हार गई। जीएडीवासु बनाम जीजेयू के बीच हुए मुकाबले में जीजेयू की टीम 35 रन से मुकाबला हार गई।
लुवास व जामिया विश्वविद्यालय के बीच हुए मुकाबले में टॉस जीतते हुए जामिया विश्वविद्यालय की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। जामिया ने लुवास को 158 रन का लक्ष्य दिया। लुवास ने कुल 19.4 ओवर में 3 विकेट खोकर 162 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। लुवास की तरफ से खिलाड़ी अमित ने 46 रन, खिलाड़ी प्रदीप सांगवान ने नाबाद 41 व डॉ. सतबीर शर्मा ने नाबाद 38 का योगदान दिया।
लुवास की क्रिकेट टीम पहुंची क्वार्टर फाइनल में पहुंची
हिसार। 18वीं ऑल इंडिया वाइस चांसलर टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में लुवास की टीम क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। लुवास ने जीत से सफर को आगे बढ़ाते हुए पांचवें क्वालीफाई लीग मैच में जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय की टीम को हराकर एक रोमांचक मैच में 7 विकेट से जीत दर्ज की। लुवास के क्रिकेट टीम के खिलाड़ी विकास खरब को मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला। लुवास की लगातार पांचवीं जीत पर कुलपति प्रो. (डॉ.) विनोद कुमार वर्मा ने टीम को बधाई दी।