फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Haryanvi folk artist grabbed Rs 25 lakh from brothers

Hisar News: हरियाणवी लोक कलाकार भाइयों से हड़पे 25 लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Haryanvi folk artist grabbed Rs 25 lakh from brothers
हिसार। सातरोड खुर्द के रहने वाले दो हरियाणवी लोक कलाकार दो भाइयों से पहले फ्यूचर मेकर कंपनी में रुपये लगाने और बाद में जमीन दिलवाने के नाम पर करीब 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। सदर थाना पुलिस ने आरोपी प्रदीप, सुमन, पुष्पेश, सतीश, सुरेंद्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सदर थाना पुलिस में दी गई शिकायत में कपिल ने बताया कि वह और उसका भाई सुमित हरियाणवी लोक गायक हैं। आरोपी प्रदीप भी लोक गायिका से जुड़ा है। करीब 14 सालों से प्रदीप से जान पहचान है। 2018 में प्रदीप ने कहा कि वह सुमित को काम दिलवा सकता है। इसके लिए फ्यूचर मेकर कंपनी में रुपये लगाने होेंगे। उसके कहे अनुसार 4 लाख रुपये जमा करवा दिए। कुछ समय बाद प्रदीप ने गोपेथी स्वदेशी उद्योग प्राइवेट लि. के एमडी पुष्पेश से मिलवाया। उसने कहा कि राजगढ़ मार्ग पर 71 एकड़ जमीन है। उस पर रुपये लगाओंगे तो ज्यादा मुनाफ होगा। उसके कहने पर 20 लाख से अधिक रुपये जमा करवा दिए। बाद में आरोपियों ने रुपये नहीं लौटाए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed