{"_id":"63fa4d13e830a127e60c754b","slug":"haryana-womens-hockey-team-lost-2-1-to-maharashtra-in-shoot-out-hisar-news-c-21-hsr1020-65975-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: शूट आउट में महाराष्ट्र से 2-1 से हारी हरियाणा की महिला हॉकी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: शूट आउट में महाराष्ट्र से 2-1 से हारी हरियाणा की महिला हॉकी टीम
Sat, 25 Feb 2023 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sat, 25 Feb 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
हिसार। आंध्र प्रदेश के काकीनाड़ा में चल रही सीनियर नेशनल महिला हॉकी प्रतियोगिता में शनिवार को हरियाणा की टीम सेमीफाइनल में शूट आउट में 2-1 से हार गई। अब रविवार को हरियाणा की टीम कांस्य पदक के लिए मैदान में उतरेगी। हरियाणा टीम में हिसार से सात बेटियां मोनिका सिहाग, ज्योति, रेखा, कृतिका, अदिति, मोनू व मुदिता दमखम दिखा रही है। सीनियर हॉकी कोच आजाद सिंह मलिक के अनुसार शनिवार को हरियाणा टीम का महाराष्ट्र के साथ सेमीफाइनल मैच हुआ। अंतिम समय तक दोनों टीम 1-1 से बराबरी पर ही। हरियाणा टीम में शामिल सोनीपत की देविका सैन ने 18वें मिनट में एक गोल किया। उसके बाद शूट आउट में हरियाणा की टीम 2-1 से हार गई। शूट आउट में रोहतक के लाखनमाजरा की चेनता ने एक गोल किया है। रविवार को हरियाणा की टीम कांस्य पदक के लिए झारखंड के साथ भिड़ेगी।
विज्ञापन