फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Haryana Weather Update Weak western disturbance active

Haryana Weather: कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, राज्य के नौ जिलों में छाया रहा कोहरा; आगे ऐसा रहेगा मौसम

Wed, 17 Dec 2025 09:21 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, हिसार
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 17 Dec 2025 09:21 PM IST
सार

हरियाणा में बुधवार सुबह 9 जिलों में कोहरा छाया रहा। हेंद्रगढ़ राज्य का सबसे ठंडा जिला रहा जहां न्यूनतम तापमान रहा। वहीं, पंचकूला प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा। 

विज्ञापन
Haryana Weather Update Weak western disturbance active
हरियाणा में घनी धुंध - फोटो : संवाद

विस्तार

एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव देखने को मिला। विक्षोभ के कारण आई नमी की वजह से प्रदेश के 9 जिलों में कोहरा छाया रहा। मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक वीरवार को पूरे प्रदेश में कोहरा छाने के आसार हैं। वहीं, महेंद्रगढ़ में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो कि प्रदेश में सबसे कम रहा। वहीं, पंचकूला में अधिकतम तापमान 18.0 डिग्री रहा, जो कि प्रदेश में सबसे कम रहा।

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि मंगलवार रात एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से हरियाणा के अम्बाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, रोहतक व भिवानी में सुबह कहीं हल्का तो कहीं सघन कोहरा देखने को मिला। इन स्थानों पर रात के तापमान में बढ़ोतरी और दिन के तापमान में गिरावट आई।

विज्ञापन
Trending Videos

वहीं, बाकी हिस्सों में रात के तापमान में गिरावट और दिन के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली। इससे पहले मंगलवार को उत्तरी पश्चिमी हवाएं चलने से कोहरा छंट गया था। मगर, कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तरी राजस्थान और पूर्वी पंजाब से सटे इलाकों में नमी में बढ़ोतरी से फिर से कोहरा बन गया, जबकि बाकी हिस्सों में मौसम साफ रहा।

आगे ऐसा रहेगा मौसम

प्रदेश के कुछ जिलों में वीरवार को कोहरा छाया रहेगा। यहां दिन के तापमान में हल्की गिरावट आएगी। वहीं, बाकी क्षेत्रों में मौसम शुष्क और साफ़ बना रहेगा, जिससे रात के तापमान में गिरावट और दिन के तापमान में हल्की बढ़त देखने को मिलेगी। 19 दिसंबर को एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 19 से 23 दिसम्बर के दौरान हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में आमतौर पर बादलों की आवाजाही और सुबह के समय कोहरा छाने की संभावना रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed