फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Haryana Weather Update: Thunderstorm and light rain likely for two days

Haryana Weather Update: आज से बदलेगा मौसम, दो दिनों तक अंधड़ चलने और हल्की बारिश की संभावना

Wed, 20 Apr 2022 12:37 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 20 Apr 2022 12:37 AM IST
सार

बुधवार को प्रदेश में मौसम करवट लेगा। 22 अप्रैल तक तापमान में 4 से 5 डिग्री की कमी आ सकती है, जिससे भीषण गर्मी से आमजन को राहत मिलेगी।

विज्ञापन
Haryana Weather Update: Thunderstorm and light rain likely for two days
मौसम - फोटो : self

विस्तार

पश्चिमी विक्षोभ के असर से पूर्वी पाकिस्तान और उत्तरी राजस्थान पर चक्रवातीय सर्कुलेशन बनने से बुधवार को हरियाणा में मौसम करवट लेगा। इस कारण से दो दिनों तक प्रदेश में अंधड़ व हल्की बारिश की संभावना रहेगी। भारतीय मौसम विभाग के नारनौल स्थित सब सेंटर के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान में उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर एक ताजा कमजोर श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ प्रवेश हुआ है।

विज्ञापन


इसके असर से मंगलवार से ही पर्वतीय क्षेत्रों पर मौजूदा मौसम प्रणाली का प्रभाव शुरू हो गया है। हालांकि इसके प्रभाव से केवल उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर ही हल्की बर्फबारी और बारिश की संभावना है। मैदानी राज्यों में विशेषकर हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में इस मौसम प्रणाली का आंशिक प्रभाव दिखाई देगा। मंगलवार को उत्तरी जिलों पंचकुला, कालका, यमुनानगर, अंबाला कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत व सोनीपत आदि जिलों पर केवल बादलवाही देखने को मिल रही है। 
विज्ञापन


एक अन्य मध्यम श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ हुआ सक्रिय
डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार एक अन्य मध्यम श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ भी  मंगलवार रात को पर्वतीय क्षेत्रों में प्रवेश कर गया है। इसकी वजह से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों के साथ मैदानी राज्यों पर विशेषकर हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में मौसम करवट लेने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके असर से पूर्वी पाकिस्तान और उत्तरी राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवातीय सर्कुलेशन बनने जा रहा है, जिसके कारण अरब सागर से दक्षिणी पूर्वी  नमी वाली हवाओं का मिलन पछुआ पवनों से होने की वजह से मैदानी राज्यों पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की बारिश और बूंदाबांदी और साथ ही साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने की प्रबल संभावनाएं बन रही हैं। 

हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में विपरीत हवाओं के प्रभाव से 20 और 21 अप्रैल को दोपहर बाद अधिकतर स्थानों पर बादल छाए रहने के आसार हैं। साथ ही साथ उत्तरी जिलों पंचकुला, कालका, यमुनानगर, अंबाला, पंचकुला, कुरुक्षेत्र और एक दो स्थानों  पर हल्की बारिश के साथ तीव्र गति से हवाएं व अंधड़ चलने की संभावना है।

वहीं, हरियाणा के पश्चिमी दक्षिणी और दक्षिणी पूर्वी जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, सोहना, तावडू व एनसीआर में 21 अप्रैल दोपहर बाद तीव्र गति की हवाएं व कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बूंदाबांदी की गतिविधियां देखने को मिलेगी।


प्रदेश में गुरुग्राम रहा सबसे गर्म
मंगलवार को प्रदेश के अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान 40.0 से 45.0 डिग्री सेल्सियस की श्रेणी में दर्ज किया गया है। इस दौरान गुरुग्राम में सबसे ज्यादा 44.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
 
शहर तापमान
गुरुग्राम 44.0
बालसमंद 43.9
फरीदाबाद 43.5
सिरसा एडब्ल्यूएस 43.4
जींद 43.0
रोहतक एडब्ल्यूएस 42.9
हिसार 42.8
नारनौल 42.8
मानेसर 42.5
महेंद्रगढ़ 42.4
भिवानी 42.1
सिरसा आईएएफ 42.0
रोहतक 42.0
कुरुक्षेत्र 41.8
करनाल 41.7
यमुनानगर 41.5
कैथल 41.3
अंबाला 41.0
पंचकुला 40.4

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed