फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Haryana Weather Update: There is a possibility of rain in Haryana

Haryana Weather: पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, प्रदेश में हल्की बारिश से लेकर ओलावृष्टि, जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम

Thu, 30 Mar 2023 04:45 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 30 Mar 2023 04:45 AM IST
सार

प्रदेश में 30-31 मार्च और एक अप्रैल के दौरान हल्की से मध्यम दर्जे की रुक-रुक कर बारिश, 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ ओलावृष्टि की गतिविधियों की संभावना बन रही है।

विज्ञापन
Haryana Weather Update: There is a possibility of rain in Haryana
मौसम - फोटो : self

विस्तार

उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में बुधवार से सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर हरियाणा में देखने को मिला। इस दौरान प्रदेश में हल्की बारिश से लेकर ओलावृष्टि हुई। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो इस पश्चिमी विक्षोभ का असर 2 अप्रैल तक रहेगा।

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि बुधवार दोपहर बाद देश के उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से एक उत्तरी राजस्थान पर एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया है, जो वीरवार तक पूर्वी राजस्थान पर पहुंच जाएगा। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से प्रचुर मात्रा में नमी मिलने की वजह से अधिक इसे मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन


इसके असर से सुबह से ही हल्के बादल छाए रहे। दोपहर बाद प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों तोशाम, बवानीखेड़ा, भिवानी, कलानौर, रानिला, चरखी दादरी, छुछकवास व झज्जर में सीमित स्थानों पर बूंदाबांदी व हल्की बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया गया। भिवानी के जमालपुर व किरावड़ के आसपास एक-दो स्थानों पर ओलावृष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगे ऐसा रहेगा मौसम
प्रदेश में 30-31 मार्च और एक अप्रैल के दौरान हल्की से मध्यम दर्जे की रुक-रुक कर बारिश, 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ ओलावृष्टि की गतिविधियों की संभावना बन रही है। इस दौरान प्रदेश के 70 से 80 प्रतिशत इलाके पर बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया जाएगा। हालांकि 31 मार्च को सर्वाधिक बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया जाएगा।


भारतीय मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं 2 अप्रैल को प्रदेश में सीमित स्थानों पर ही छिटपुट बूंदाबांदी होगी। जैसे ही 2 अप्रैल शाम को यह पश्चिमी विक्षोभ आगे गुजरेगा, एक और पश्चिमी विक्षोभ 3 अप्रैल को सक्रिय होने से प्रदेश में 4 अप्रैल को मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इसके बाद 5 अप्रैल से संपूर्ण इलाके में मौसम साफ और शुष्क बन जाएगा और तापमान में फिर से बढ़ोतरी दर्ज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed