फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Haryana Weather Update: Extreme heat will continue till the end of the week, yellow alert issued

Haryana Weather Update: आज से बदलेगी हवाओं की दिशा, सप्ताह के अंत तक पड़ेगी भीषण गर्मी, यलो अलर्ट जारी

Wed, 27 Apr 2022 12:48 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 27 Apr 2022 12:48 AM IST
सार

बलूचिस्तान व थार मरुस्थल की गर्म पश्चिमी हवाओं की वजह से भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों का सामना करना पड़ेगा। हालांकि बीच-बीच में आंधी या अंधड़ चलने की संभावना बन रही है।

विज्ञापन
Haryana Weather Update: Extreme heat will continue till the end of the week, yellow alert issued
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

बुधवार से एक बार फिर से आमजन को भीषण गर्मी और लू के थपेड़ो से जूझना पड़ेगा। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार बुधवार से हवाओं की दिशा फिर से पश्चिमी हो जाएगी। बलूचिस्तान व थार मरुस्थल की गर्म पश्चिमी हवाओं का प्रभाव हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली और विशेषकर जिला महेंद्रगढ़ पर पड़ेगा। इस वजह से भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के तीखे तेवरों का सामना करना पड़ेगा। हालांकि बीच-बीच में आंधी या अंधड़ चलने की संभावना बन रही है। 

विज्ञापन


भारतीय मौसम विभाग के नारनौल स्थित सब सेंटर के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि भारतीय मौसम विभाग ने संपूर्ण इलाके पर येलो अलर्ट जारी कर दिया है। सप्ताह के अंत तक हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान 45.0 से 47.0 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।
विज्ञापन


इसके अलावा एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 28 अप्रैल को उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में प्रवेश करने वाला है, जिसकी वजह से फिर से मौसम गतिशील और परिवर्तनशील होने की संभावनाएं बन रही है। इससे पहले सोमवार को कमजोर मौसम प्रणाली पश्चिमी विक्षोभ का असर हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में भी अधिकतर स्थानों पर दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वजह से संपूर्ण हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली के अधिकतर स्थानों पर आंधी, अंधड़ के साथ हल्की बूंदाबांदी की गतिविधियां देखने को मिलीं। आंधी व अंधड़ से प्रदेश में अनेक स्थानों पर पेड़ों के गिरने की घटनाएं भी हुईं। 

हरियाणा में बारिश के आंकड़े

  • सिरसा         2.6 मिलीमीटर
  • बालसमंद     1.5 मिलीमीटर
  • हिसार          1.0 मिलीमीटर
  • रोहतक         1.0 मिलीमीटर
  • भिवानी          1.0 मिलीमीटर
  • चरखी दादरी  1.0 मिलीमीटर
  • जींद             1.0 मिलीमीटर
  • महेंद्रगढ़       1.0 मिलीमीटर
  • सतनाली       0.5 मिलीमीटर
  • कनीना         0.5 मिलीमीटर

(बारिश के ये आंकड़े आईएमडी के अनुसार सोमवार सुबह 8 बजे से लेकर मंगलवार सुबह 8 बजे तक के हैं)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed