हिसार। दिल्ली में हुई 27वीं नेहरू हॉकी प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता है। बुधवार को फाइनल मुकाबले में एनसीसी की टीम ने हरियाणा को 6-2 से पराजित किया।
उल्लेखनीय है कि मंगलवार को झारखंड के साथ हुए सेमीफाइनल मैच में हरियाणा की टीम ने पेनल्टी शूट आउट में 2-1 से जीत हासिल कर फाइनल में जगह बनाई थी। बुधवार को हरियाणा की टीम हार गई। मैनेजर हॉकी कोच हरेंद्र सिंह ने बताया कि हरियाणा टीम में सभी खिलाड़ी हिसार की हैं। ओलंपियन एवं साई कोच पूनम मलिक ख्यालिया ने बताया कि टीम में हिसार की पूजा (कैप्टन), कविता (गोलकीपर), मंजू, पूजा मलिक, मनीषा, भत्तेरी, काफी, सावी, शशि, अनषिका, प्रिया, कीर्ति, हिमांशी, मीनाक्षी, एकता और शिवानी शामिल हैं।