{"_id":"6636a3dcf7f663b9c1046b59","slug":"haryana-team-defeated-west-bengal-hisar-news-c-21-hsr1020-374564-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: महिला हॉकी लीग में हरियाणा ने पश्चिम बंगाल को हराया, हिसार की नीलम, पिंकी व शशि ने दागे गोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: महिला हॉकी लीग में हरियाणा ने पश्चिम बंगाल को हराया, हिसार की नीलम, पिंकी व शशि ने दागे गोल
Sun, 05 May 2024 02:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sun, 05 May 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा की टीम ने पश्चिम बंगाल को 4-3 से हराकर लीग का चौथा मैच जीत लिया।
हिसार। रांची में चल रही पहली राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग में शनिवार को हरियाणा की टीम ने पश्चिम बंगाल को 4-3 से हराकर लीग का चौथा मैच जीत लिया। हरियाणा टीम में शामिल हिसार से नील, पिंकी और शशि खासा ने एक-एक गोल कर टीम को जीत दिलाई है। वहीं, एक गोल सोनीपत की खिलाड़ी नंदिनी ने किया है। अब सोमवार को हरियाणा की टीम झारखंड के साथ भिड़ेगी। शनिवार को शशि खासा को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।
हरियाणा टीम के कोच अनिल डबास ने बताया कि पहले मैच में हरियाणा की टीम को ओडिशा के साथ हार का सामना करना पड़ा था। उसके बाद दूसरे मैच में हरियाणा की टीम ने मणिपुर को 8-0 से एकतरफा जीत हालिस की। फिर शुक्रवार को हरियाणा टीम ने तीसरे मैच में मिजोरम को भी हरा दिया। शनिवार को वेस्ट बंगाल को भी हराकर टीम ने मैच जीत लिया। टीम के सभी खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। कोच अनिल डबास ने बताया कि 9 मई तक लीग चलेगी। टीम की मैनेजर लखविंद्र कौर हैं। हरियाणा टीम में हिसार से 10 बेटियां स्टिक का जादू दिखा रही हैं। इनमें कप्तान नीलम, ज्योति, प्रीति, पूजा मलिक, कीर्ति, मनीषा, भतेरी, पिंकी, शशि खासा और सीमा शामिल हैं। इन बेटियों ने इससे पहले भी राष्ट्रीय स्तर पर पदकों की झड़ी लगाई हैं।