फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Haryana Police exam hisar, Hisar

परीक्षा केंद्र के गेट से वापस लौटे सैकड़ों अभ्यर्थी

Mon, 29 Aug 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Mon, 29 Aug 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
Haryana Police exam hisar, Hisar
student - फोटो : Bureau

 हरियाणा पुलिस में सिपाही की परीक्षा देने पहुंचे सैकड़ों युवाओं को परीक्षा केंद्र के गेट से वापस लौटना पड़ा। एडमिट कार्ड को प्रमाणित न कराकर लाने के कारण इन युवाओं को परीक्षा में शामिल नहीं होने  दिया गया। एडमिट कार्ड पर पहले से ही लिखा गया था कि एडमिट कार्ड प्रमाणित होने चाहिए।

विज्ञापन

हरियाणा पुलिस में सिपाही पद के लिए रविवार को जिले में 14 केंद्रों पर दो चरणों में लिखित परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा देने करीब 8000 अभ्यर्थी पहुंचने थे। जानकारी के अनुसार करीब 10 प्रतिशत से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए। बड़ी संख्या में युवा परीक्षा देने से चूक गए। युवाओं को जारी किए गए एडमिट कार्ड पर फोटो लगाकर उसे प्रमाणित कराना था। इसके लिए एडमिट कार्ड पर दिशा निर्देश भी लिखे गए थे। इसके बावजूद बड़ी संख्या में अभ्यर्थी बिना प्रमाणित एडमिट कार्ड लेकर पहुंच गए। ऐसे अभ्यर्थी परीक्षा नहीं दे सके। परीक्षा केन्द्रों में सीसीटीवी कैमरे, बॉयोमीट्रिक फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी करवाई गई। परीक्षार्थी को परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले केंद्र पर आना शुरू हो गए थे। प्रात: कालीन सत्र में 9.30 बजे व दूसरे सत्र में 2 बजे के बाद किसी को भी परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया गया।
विज्ञापन


इन केंद्रों पर हुई परीक्षा
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल जहाजपुल ब्लॉक ए व बी, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुशीला भवन, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल पटेल नगर, राजकीय हाई स्कूल मॉडल टाउन, सीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जाट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पीजीएसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दर्शन एकेडमी स्कूल, जिंदल माडर्न स्कूल, सेंट फ्रांसिस जेवियर स्कूल ए व बी, ठाकुरदास भार्गव सीनियर सेकेंडरी स्कूल ब्लॉक ए व बी।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात परीक्षा सामग्री वापस भेजी
परीक्षा के लिए नोडल ऑफिसर बनाए गए एसडीएम अशोक बंसल की निगरानी पेपर सील किए गए। देर रात तक इन सभी सील किए गए बंडलों को एचएसएससी मुख्यालय के लिए रवाना कर दिया गया, जिसकी पूरी वीडियोग्राफी कराई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed