फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Haryana : Now Satrol Khap announced to increase rate of milk from march 1

अब सतरोल खाप का एलान, 100 रुपये किलो बेचेंगे दूध, फैसला न मानने वालों पर लगेगा जुर्माना

Sat, 27 Feb 2021 03:55 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 27 Feb 2021 03:55 PM IST
विज्ञापन
Haryana : Now Satrol Khap announced to increase rate of milk from march 1
सतरोल खाप ने की दूध का दाम बढ़ाने की घोषणा। - फोटो : अमर उजाला

कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। सरकार के न मानने से नाराज किसानों ने सख्त फैसले लेने शुरू कर दिए हैं। शनिवार को हरियाणा के नारनौंद कस्बे की अनाज मंडी में सतरोल खाप की एक पंचायत हुई। 

विज्ञापन


पंचायत में फैसला लिया गया कि एक मार्च से दूध का रेट 100 रुपये किलो होगा। वहीं फैसला न मानने वाले किसानों पर 11 हजार रुपये जुर्माना लगाया जाएगा। हालांकि यह फैसला सिर्फ बाहर या डेयरियों में बेचने वाले दूध पर लागू होगा। गांव में खरीदने वाले लोगों पर यह फैसला लागू नहीं होगा। 
विज्ञापन



किसानों ने कहा कि जैसे जैसे तेल के दाम बढ़ेंगे, वैसे वैसे वे दूध के दाम बढ़ाएंगे। इसके अलावा भाजपा और जजपा नेताओं को गांवों में न घुसने देने का फैसला लागू रहेगा। इससे पहले  सिंघु बार्डर पर बैठे संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने दूध के दाम बढ़ाने की बात कही थी। भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान मलकीत सिंह ने बताया कि एक मार्च से किसान दूध के दामों में बढ़ोतरी करने जा रहे हैं, जिसके बाद 50 रुपये लीटर बिकने वाला दूध अब दोगुनी कीमत यानी 100 रुपये लीटर बेचा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मलकीत सिंह का कहना है कि केंद्र सरकार ने डीजल के दाम बढ़ाकर किसानों पर चारों तरफ से घेरने का भरसक प्रयास किया है, लेकिन संयुक्त किसान मोर्चा ने तोड़ निकलाते हुए दूध के दाम दोगुने करने का कड़ा फैसला ले लिया है। अगर सरकार अब भी न मानी तो आने वाले दिनों में आंदोलन को शांतिपूर्वक आगे बढ़ाते हुए हम सब्जियों के दामों में भी वृद्धि करेंगे। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed