फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Haryana minister JP Dalal, embroiled in controversies, said - If Congress government comes bjp down government

Haryana: विवादों में घिरे मंत्री JP दलाल, बोले- कांग्रेस सरकार आ गई तो दिल्ली आलै छह महीने कौन्या पकड़ण दैं...

Wed, 21 Aug 2024 10:25 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, सिवानी मंडी (भिवानी)
माई सिटी रिपोर्टर, सिवानी मंडी (भिवानी) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 21 Aug 2024 10:25 AM IST
सार

हरियाणा के मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि लोग कह रहे हैं कांग्रेस आवेगी,मैं कहता हूं कि अगर भगवान नाराज हो गया। अगर भूंडली बन भी गई तो म्हारे दिल्ली वाले छह महीने नहीं पकड़ण देंगे।

विज्ञापन
Haryana minister JP Dalal, embroiled in controversies, said - If Congress government comes bjp down government
हरियाणा के वित्त मंत्री जेपी दलाल - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के वित्तमंत्री जेपी दलाल ने सिवानी मंडी के अग्रसेन भवन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन कहा कि अगर कांग्रेस की सरकार बन भी गई तो हमारे दिल्ली वाले 6 महीने से अधिक नहीं चलने देंगे। मंत्री के भाषण का यह वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लोग मंत्री जेपी दलाल के इस बयान पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

विज्ञापन


मंत्री जेपी दलाल 25 अगस्त की सीएम की लोहारू रैली के लिए न्योता देने के लिए सिवानी मंडी अग्रसेन भवन में पहुंचे थे। यहां उन्होंने कहा कि उम्मीद थी, आचार संहिता 25 के बाद आएगी लेकिन यह थोड़ी पहले आ गई। थोड़े बहुत बालक बहला रखे हैं। लोग कह रहे हैं कांग्रेस आवेगी,मैं कहता हूं कि अगर भगवान नाराज हो गया। अगर भूंडली बन भी गई तो म्हारे दिल्ली वाले छह महीने नहीं पकड़ण देंगे।
विज्ञापन


जेपी दलाल बोले- दस साल भूपेंद्र हुड्डा सीएम रहे, अगर थोड़ा सा भी प्रेम होता तो कभी तो थोड़ा सा टाइम निकाल कर आते। हुड्डा साहब लोहारू को हरियाणा में नहीं मानते। कुछ लोग सोच रहे हैं सरकार आ गई तो लूट खा लेंगे। अगर उनकी सरकार आ गई तो रोहतक आले थमने बड़ण भी कौना दें। हमने किसी का नुकसान किया हो तो बताओ। रोहतक आले षडयंत्र रचकर हमारे वोट लेना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दलाल ने कहा कि हुड्डा अपने बेटे को सीएम बनाना और भिवानी की चौधर खत्म करना चाहते हैं। रोहतक वालों से भिवानी वाले हारेंगें नहीं। हम बचपन से चौधरी बंसीलाल की चौधर देखते आए हैं। सारे तो कभी राजी नहीं होते। मेरी तो घरवाली भी राजी कोन्या, बेटे, पोती भी कहती हैं सवेरे निकल जाते हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed