फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Haryana: Jansandesh Yatra of Kumari Selja from today

Haryana: कुमारी सैलजा की जनसंदेश यात्रा आज से, उधर, प्रदेश प्रभारी बाबरिया ने चिट्ठी जारी कर दी हिदायत

Wed, 17 Jan 2024 12:30 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 17 Jan 2024 12:30 AM IST
सार

प्रदेश प्रभारी बाबरिया ने चिट्ठी जारी कर हिदायत दी है कि पार्टी लाइन से हटकर और नेतृत्व की अवज्ञा करके किया गया कोई कार्य स्वीकार नहीं होगा। कहा कि सभी से आग्रह है कि पूरा समय कांग्रेस के कार्यक्रमों में लगाएं। 

विज्ञापन
Haryana: Jansandesh Yatra of Kumari Selja from today
कुमारी सैलजा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा की जनसंदेश यात्रा हिसार की अनाज मंडी से 17 जनवरी शुरू हाेगी। यात्रा को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हैं। इसी बीच कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी ने मीडिया को चिट्ठी जारी कर कहा है कि पार्टी लाइन से हटकर और नेतृत्व की अवज्ञा करके किया गया कोई कार्य स्वीकार नहीं होगा। ऐसा कोई भी कार्य न करें जो कांग्रेस पार्टी के विरोधियों को ताकत व ऊर्जा प्रदान करे।

विज्ञापन


कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया ने कहा कि सभी से आग्रह है कि पूरा समय कांग्रेस के कार्यक्रमों में लगाएं। इस दौरान किसी अन्य के कार्यक्रम से स्वयं को दूर रखें ताकि आम लोगों, कार्यकर्ताओं और मीडिया के बीच किसी तरह के भ्रम की स्थिति न हो। उन्होंने कहा कि आपको निजी तौर पर जाने- अनजाने में पार्टी अनुशासन तोड़ने का निमित बना देता है। अनुशासनहीनता का नुकसान हम सभी को उठाना पड़ता है। कांग्रेस प्रदेश कमेटी ने 15 जनवरी से घर घर कांग्रेस- हर घर कांग्रेस अभियान की शुरुआत की है। पार्टी के कार्य में अपनी भूमिका सुनिश्चित करें।
विज्ञापन


इधर, हिसार में होने वाली जनसंदेश यात्रा के होर्डिंग्स से कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष चौधरी उदयभान गायब हो गए हैं। इन होर्डिंग्स पर कांग्रेस विधायक दल के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा व प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया के फोटो भी नहीं हैं। सैलजा समर्थकों की ओर शहर भर में लगाए गए होर्डिंग्स में कुमारी सैलजा, रणदीप सिंह सुरजेवाला, किरण चौधरी को बराबर कद में दिखाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुमारी सैलजा की जनसंदेश यात्रा को लेकर शहरभर में होर्डिंग्स लगाए गए हैं। यह होर्डिंग्स सभी के बीच चर्चा का विषय बने हैं। होर्डिंग्स में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल व पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल को सबसे ऊपर स्थान दिया है।


जानकारी के अनुसार बुधवार को नई सब्जी मंडी से शुरू होने वाली जनसंदेश यात्रा में किरण चौधरी, रणदीप सुरजेवाला को आना था। किसी कारण के चलते रणदीप सुरजेवाला का आना स्थगित हो गया है। रैली में कई पूर्व मंत्री, पूर्व विधायकों के अलावा कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष रामकिशन गुर्जर भी आएंगे। सैलजा ने मंगलवार शाम अपने आवास पर खास समर्थकों की बैठक ली। इसमें समर्थकों को आयोजन के बारे में निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed