{"_id":"68432cd596454dccf80e239b","slug":"haryana-ice-skating-associations-state-level-competition-from-june-8-hisar-news-c-21-hsr1020-642570-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: हरियाणा आइस स्केटिंग संघ की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 8 जून से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: हरियाणा आइस स्केटिंग संघ की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 8 जून से
Fri, 06 Jun 2025 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Fri, 06 Jun 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
नारनौंद। हिमाद्री आइस स्केटिंग रिंक में हरियाणा आइस स्केटिंग संघ का राज्य स्तरीय ट्रेनिंग कैंप और प्रतियोगिता 3 जून से 9 जून तक चल रही है। कैंप के चौथे दिन शुक्रवार को संघ के प्रदेश अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह लोहान मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने खिलाड़ियों को आशीर्वाद दिया।
लोहान ने बताया कि आइस स्केटिंग खेल में युवाओं के लिए अपार संभावनाएं हैं। जून में राष्ट्रीय प्रतियोगिता और अगस्त में ओपन एशियाई शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग प्रतियोगिता भारत में होगी। यह पहली बार है जब भारत में आइस स्केटिंग की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता हो रही है। हरियाणा आइस स्केटिंग संघ की राज्य स्तरीय स्पीड स्केटिंग प्रतियोगिता 8 और 9 जून को हिमाद्री रिंक पर होगी। इसमें पुरुष और महिला दोनों वर्गों के खिलाड़ी भाग लेंगे। विजेता खिलाड़ियों का चयन 25 से 28 जून तक होने वाली राष्ट्रीय स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप के लिए किया जाएगा। यह प्रतियोगिता भी देहरादून के इसी रिंक पर होगी।
हरियाणा आइस स्केटिंग संघ के प्रदेश महासचिव दीपक कोहाड़ ने बताया कि प्रतियोगिता में 7 से 9, 9 से 11, 11 से 13, 13 से 15, 15 से 17, 17 से 19 और 19 से ऊपर सीनियर आयु वर्ग के मुकाबले होंगे। फिगर स्केटिंग के खिलाड़ियों का चयन टेक्निकल कमेटी ट्रायल के आधार पर करेगी। इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय कोच आकाश आराध्या, संघ के कोषाध्यक्ष शमशेर सैनी, अधिवक्ता सुनील पनिहार, मुकेश पावरिया, कुणाल लोहान, प्रमोद कौशिक, डॉ. सरिता चौधरी, राजेश कौशिक, अजीत सिंह, मनीष नैन, नीरज वर्मा, धीरज शर्मा, पंकज भिवानी और रैना कुकरेजा मौजूद रहे।