फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Haryana Congress: Kumari Selja targets former CM Bhupinder Hooda, raises questions on attitude of in charge

Haryana Congress: कुमारी सैलजा ने पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा को निशाने पर लिया, प्रभारी के रवैये पर उठाए सवाल

Wed, 13 Sep 2023 01:36 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 13 Sep 2023 01:36 PM IST
सार

हरियाणा कांग्रेस की गुटबाजी कम होने का नाम नहीं ले रही है। हिसार में पहुंची कुमारी सैलजा ने पर्यवेक्षकों के द्वारा की बैठकों पर सवाल उठाए और साथ ही पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा को भी निशाने पर लिया। वहीं, इस दौरान कहा कि उनका मन है कि इस बार वह विधानसभा का चुनाव लड़े।   

विज्ञापन
Haryana Congress: Kumari Selja targets former CM Bhupinder Hooda, raises questions on attitude of in charge
कांग्रेस नेता कुमारी सैलजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिसार में पहुंची कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने जिलाध्यक्ष के मुद्दे पर कई गम्भीर सवाल उठाए हैं। सैलजा ने कहा कि ये कोई सरकारी नौकरी थोड़ी थी, जो फार्म भरवाए गये है। उन्होंने पर्यवेक्षकों द्वारा सरे आम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को सीएम बनाये जाने के दिये गए बयानों पर भी ऐतराज जताया। कुमारी सैलजा से पूछा गया कि क्या दीपक बाबरिया से चूक हुई है, तो उन्होंने इस पर भी खुल कर बात कहीं, और कहा कि सबको पता हैं कि पर्यवेक्षक कौन थे।

विज्ञापन


सैलजा ने पूर्व सीएम को बनाया निशाना
कुमारी सैलजा ने पहली बार पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के बारे में कहा कि एक तरफ तो राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे सीधा मोदी की नीतियों को कोसते हुए सच्चाई जनता को बताते हैं तो दूसरी तरफ कुछ मित्रता निभा रहे है, मेहनतकश वर्करों की नज़र आन्दाजगी नहीं होने दी जाएगी। सैलजा ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा खुद को सीएम पद का प्रबल दावेदार बताए जाने पर कहा कि ये हाईकमान तय करता है, पब्लिकली बोलने की जरूरत ही क्या है? सैलजा ने खुद के बारे में कहा कि वैसे तो पार्टी सब तय करती हैं, लेकिन उनका मन है कि इस बार वो विधानसभा का चुनाव लड़े। सैलजा ने इस दौरान INDIA को लेकर आप पार्टी और इनेलो द्वारा दिये जा रहे बयानों पर भी प्रतिक्रिया दी, और कहा कि यह सब हाइकमान तय करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed