फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Haryana became the overall champion of National Open Javelin Throw by winning 6 medals

6 पदक जीत हरियाणा बना नेशनल ओपन जेवेलिन थ्रो का ओवरऑल चैंपियन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Haryana became the overall champion of National Open Javelin Throw by winning 6 medals
हिसार का यश सैनी (मध्य) स्वर्ण पदक जीतने के बाद। - फोटो : Hisar
हिसार। चौथी इंडियन ओपन जेवेलिन थ्रो प्रतियोगिता में हरियाणा के खिलाड़ियों ने 6 पदक जीतकर ओवरऑल चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। झारखंड के जमशेदपुर में आयोजित प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने 2 स्वर्ण, 3 रजत और 1 कांस्य पदक जीता। प्रतियोगिता में हिसार के यश सैनी ने 67.42 मीटर जेवेलिन फेंककर स्वर्ण पदक हासिल किया।
विज्ञापन

एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव राजकुमार मिटान व मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि पुरुष वर्ग में चरखी दादरी के साहिल ने 76 मीटर 64 सेंटीमीटर भाला फेंककर रजत पदक जीतने के साथ प्रतियोगिता का नया रिकॉर्ड बनाया। अंडर-20 वर्ग में मनबीर सिंह (भिवानी) ने 66 मीटर 98 सेंटीमीटर भाला फेंककर रजत पदक जीता। लड़कों के अंडर-18 में यश सैनी (हिसार) ने 67 मीटर 42 सेंटीमीटर जेवेलिन थ्रो कर स्वर्ण पदक जीता। जींद के आदित्य ने लड़कों के 16 साल आयु वर्ग में 66 मीटर 52 सेंटीमीटर भाला फेंककर स्वर्ण पदक जीता। जींद की शिल्पा रानी ने महिला वर्ग में 53.01 मीटर की जेवेलिन थ्रो कर कांस्य पदक विजेता बनकर प्रतियोगिता रिकार्ड बनाया। भिवानी की सीमा चौधरी ने 41 मीटर 79 सेंटीमीटर भाला फेंककर रजत पदक जीता। एथलेटिक्स हरियाणा के अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला, कार्यकारी अध्यक्ष हनुमान सिंह भादू और महासचिव राजकुमार मिटान ओवरऑल चैंपियनशिप जीतने पर सभी खिलाड़ियों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed