फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Haryana : Army man died in accident at uklana mandi of haryana

हिसार में हादसा : छुट्टी के बाद ड्यूटी पर जा रहे फौजी को एंबुलेंस ने मारी टक्कर, मौके पर चली गई जान

Fri, 19 Feb 2021 01:16 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, उकलाना मंडी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, उकलाना मंडी (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 19 Feb 2021 01:16 PM IST
विज्ञापन
Haryana : Army man died in accident at uklana mandi of haryana
उकलाना मंडी में हादसे में फौजी की मौत हो गई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

उकलाना मंडी के सुरेवाला चौक पर बस का इंतजार कर रहे एक फौजी को गुरुवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे एंबुलेंस ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा एंबुलेंस में सवार चार लोग भी घायल हो गए।

विज्ञापन


एंबुलेंस में एक गर्भवती भी थी, जिसे हिसार के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हिसार नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर फौजी का शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


मृतक की पहचान नारनौंद थाना क्षेत्र के मिर्चपुर गांव निवासी वीरेंद्र सिंह के रूप में हुई है। हादसे की वजह घना कोहरा बताया जा रहा है। वीरेंद्र सिंह छुट्टी पूरी करने के बाद वापस ड्यूटी पर जा रहे थे। उनकी ड्यूटी जम्मू-कश्मीर में थी। घटना के बाद एंबुलेंस चालक मौके से फरार हो गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

यह था मामला
गर्भवती महिला को उसके परिजन गुरुवार को उकलाना के एक निजी अस्पताल लेकर गए थे। उसकी गंभीर हालत के चलते उसे हिसार रेफर कर दिया गया। देर रात जब एंबुलेंस से उसे हिसार ले जाया जा रहा था तो सुरेवाला चौक पर यह हादसा हो गया।

रात को धुंध अधिक थी और कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। एंबुलेंस चालक ने हिसार की तरफ गाड़ी मोड़ी तो आगे व्यक्ति खड़ा दिखाई दिया, जिसको बचाने के चक्कर में उसने गाड़ी पहले डिवाइडर पर चढ़ाई और फिर फौजी को अपनी चपेट में लेते हुए आगे आ रहे ट्राले से जा टकराई। इस कारण फौजी की मौके पर ही मौत हो गई। 

फौजी वीरेंद्र के भाई सुरेंद्र की शिकायत पर एंबुलेंस चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। चालक की पहचान कर जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एंबुलेंस में सवार महिला व उसके परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं आई है। उन्हें रात को ही हिसार भेज दिया गया था। - रोहताश सिंह, एसएचओ, थाना उकलाना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed