Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Haryana and Haryanvi at forefront in country: Shah said in Hisar CM Saini skilled administrator

हरियाणा व हरियाणवी देश में सबसे आगे: हिसार में शाह बोले- सीएम सैनी कुशल प्रशासक; पूर्ववर्ती सरकारों को घेरा

Tue, 01 Apr 2025 11:23 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 01 Apr 2025 11:23 AM IST
सार

शाह ने कहा, हरियाणा नौकरियां देने के नाम पर बदनाम था। यहां एक सरकार अपने क्षेत्र विशेष के लोगों को नौकरी देती तो दूसरी सरकार आते ही अपने चहेते लोगों को नौकरी देती थी। उनको खर्ची भी चाहिए थी और पर्ची भी।

विज्ञापन
Haryana and Haryanvi at forefront in country: Shah said in Hisar CM Saini skilled administrator
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिसार के अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में आईसीयू, महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा का लोकार्पण और पीजी हॉस्टल का शिलान्यास करने पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हरियाणा और हरियाणा सरकार की जमकर तारीफ की। गृहमंत्री ने हरियाणवी अंदाज में राम - राम बोल कर सभी का अभिनंदन किया और कहा मैं सभी धाकड़ हरियाणवियों को नमन करता हूं। उन्होंने बाबर से लेकर औरंगजेब के सामने सिखों के दस गुरुओं के संघर्ष को भी याद किया।

विज्ञापन


शाह ने कहा, हरियाणा और हरियाणवी देश में सबसे आगे है। 24 फसलें एमएसपी पर खरीदने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य है। लाल डोरे के दायरे में आने वाली संपत्ति को मालिकाना हक देने और सभी शिक्षित सरपंच चुनने वाला भी पहला राज्य है।
विज्ञापन


पंचायतों में महिलाओं को 50 प्रतिशत हिस्सेदारी देने, हर घर नल से जल पहुंचाने, पूरे राज्य को खुले में शौच मुक्त बनाने, हर घर को गैस सिलिंडर उपलब्ध कराकर धुआं मुक्त करने, ओलंपिक खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने में भी यह प्रदेश अग्रणी है। देश में बासमती चावल का सबसे बड़ा निर्यातक, सेना में हर दसवां जवान हरियाणा से, देश में सबसे पहला आयुष विश्वविद्यालय हरियाणा में और सबसे पहली इथेनाॅल की रिफाइनरी हरियाणा में स्थापित होने को उपलब्धि के तौर पर गिनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम नायब सिंह सैनी कुशल प्रशासक
अमित शाह ने कहा, सीएम नायब सैनी को कुशल प्रशासक बताते हुए कहा कि चुनाव से पहले उन्होंने सैनी को 22 कार्य करने को कहा था। उन्होंने कहा, हो जाएंगे जी आप चिंता मत करो। इन्होंने ढाई महीने में ही पूरे कर दिए। ये मुस्कुरा कर समस्या सुनते हुए फरियादी का स्वागत करते हैं। फिर समाधान भी करते हैं। उन्होंने कहा, पूर्व सीएम मनोहरलाल ने जो कार्य शुरू किए थे, सैनी उनको बेहतरी के साथ आगे बढ़ा रहे हैं।

नौकरियों को लेकर पूर्ववर्ती सरकारों को घेरा
शाह ने कहा, हरियाणा नौकरियां देने के नाम पर बदनाम था। यहां एक सरकार अपने क्षेत्र विशेष के लोगों को नौकरी देती तो दूसरी सरकार आते ही अपने चहेते लोगों को नौकरी देती थी। उनको खर्ची भी चाहिए थी और पर्ची भी। भाजपा सरकार ने 80 हजार नौकरियां बिना खर्ची-पर्ची के दी है। सभी भर्ती परीक्षाएं पारदर्शिता से हो रही हैं और बिना किसी भेदभाव के युवाओं को नौकरियां दी जा रही हैं।


हरियाणा को 10 साल में 1 लाख 43 हजार करोड़ दिए
अमित शाह ने कहा हरियाणा को इंफ्रास्ट्रक्चर में भी अग्रणी बनाया जा रहा है। वर्ष 2004 से 2014 तक यूपीए की सरकार ने हरियाणा को विकास के लिए 41 हजार करोड़ दिए थे। एनडीए की सरकार ने 2014 से 2024 तक 1 लाख 43 हजार करोड़ रुपये दिए हैं। पिछले दस सालों में विकास के मामले में हरियाणा ने इतिहास बनाया है। केंद्र सरकार ने महिलाओं के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए गैस सिलिंडर उपलब्ध कराए। हर घर शौचालय, हर घर नल से जल, योग मिशन, फिट इंडिया, पोषण अभियान, आयुष्मान और मिशन इंद्रधनुष ये सभी स्वास्थ्य से जुड़े हैं। इन पर मोदी सरकार और भाजपा की राज्य सरकारें मिलकर लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed