फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Haryana: Admission process begins for the new session in HAU, last date to apply for courses is June 10

Haryana: एचएयू में नए सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू, पाठ्यक्रमों में आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 जून

Wed, 15 May 2024 02:17 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 15 May 2024 02:17 PM IST
सार

कुलपति ने बताया कि विवि के विभिन्न महाविद्यालयों में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में भी दाखिला सामान्य प्रवेश परीक्षा के आधार पर होगा। विवि की वेबसाइट hau.ac.in और admissions.hau.ac.in पर विषयों संबंधि जानकारी मिलेगी।

विज्ञापन
Haryana: Admission process begins for the new session in HAU, last date to apply for courses is June 10
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) में विभिन्न स्नातक और स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन की यह प्रक्रिया 10 जून तक जारी रहेगी।

विज्ञापन


विवि के कुलपति प्रो. बीआर कांबोज ने बताया कि स्नातक पाठ्यक्रमों में 2+4 वर्षीय बीएससी (ऑनर्स) कृषि में दाखिला दसवीं के बाद एग्रीकल्चर एप्टीट्यूड टेस्ट के आधार पर प्रवेश मिलेगा जबकि बीएससी (ऑनर्स) कृषि, बीएफएससी (बैचलर ऑफ फिशरीज साइंस), बीएससी (ऑनर्स) कम्युनिटी साइंस व बीएससी (ऑनर्स) एग्रीबिजनेस मैनेजमेंट वाले चार वर्षीय पाठ्यक्रमों में 12वीं के बाद प्रवेश परीक्षा से दाखिला होगा।
विज्ञापन


बीटेक (एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग) और बीटेक (एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग एलईईटी) में दाखिला हरियाणा राज्य काउंसलिंग सोसायटी की संयुक्त प्रवेश परीक्षा (मुख्य) 2024 और एलईईटी 2024 की मेरिट के आधार पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पाठ्यक्रमों में होंगे स्नातकोत्तर व पीएचडी में दाखिले
कुलपति ने बताया कि विवि के विभिन्न महाविद्यालयों में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में भी दाखिला सामान्य प्रवेश परीक्षा के आधार पर होगा। उन्होंने बताया कि कृषि महाविद्यालय में एग्रीकल्चरल इकोनॉमिक्स, एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन एजुकेशन, एग्री. मेटीयोरोलॉजी, एग्रोनॉमी, फ्रूट साइंस/फलोरिकल्चरल एंड लेंडस्केपिंग, जेनेटिक्स एंड प्लांट ब्रीडिंग, नेमोटोलॉजी, प्लांट पैथोलॉजी, प्लांट प्रोटेक्शन-इंटोमोलॉजी, सीड साइंस एवं टेक्नोलॉजी, सिल्वीकल्चर एंड एग्रोफोरेस्ट्री, सायल साइंस, वेजीटेबल साइंस, पीएचडी इन एग्रीबिजनेस मैनेजमेंट और बिजनेस मैनेजमेंट शामिल है।

मौलिक एवं मानविकी महाविद्यालय में बायो-केमिस्ट्री, केमिस्ट्री, इनवायर्नमेंटल साइंस, फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी, मैथेमेटिक्स, माइक्रो-बायोलॉजी, फिजिक्स, प्लांट फिजियोलॉजी, सोशियोलॉजी, स्टेटिसटिक्स व जूलॉजी कोर्स शामिल हैं। सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय में अपैरल एंड टेक्सटाइल साइंस, एक्सटेंशन एजुकेशन एंड कम्युनिकेशन मैनेजमेंट, फूड एंड न्यूट्रिशियन, ह्यूमन डेवलेपमेंट एंड फैमिली स्ट्डीज व रिसोर्स मैनेजमेंट एंड कन्ज्यूमर साइंस कोर्सिज शामिल है।

कृषि अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय में फार्म मशीनरी एवं पावर इंजीनियरिंग, सॉयल एंड वाटर कंजरवेशन इंजीनियरिंग, रिन्यूएबल एनर्जी इंजीनियरिंग व प्रोसेसिंग एंड फूड इंजीनियरिंग कोर्स शामिल है।

कॉलेज ऑफ बायोटेक्नोलॉजी में एग्रीकल्चरल बायोटेक्नोलॉजी, बायोइन्फोर्मेटिक्स व मोलेक्यूलर बायोलॉजी एंड बायोटेक्नोलॉजी जबकि पीएचडी के लिए बायोइन्फोर्मेटिक्स व मोलेक्यूलर बायोलॉजी एंड बायोटेक्नोलॉजी कोर्स के लिए इच्छुक विद्यार्थी दाखिला ले सकते हैं। कॉलेज ऑफ फिशरीज साइंस में एक्वाकल्चर, एक्वाटिक एनिमल हेल्थ मैनेजमेंट, फिश प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी, फिशरीज रिसोर्स मैनेजमेंट, एक्वाटिक एनवायर्नमेंट मैनेजमेंट, फिश इंजीनियरिंग, फिशरीज एक्सटेंशन व फिशरीज इकोनॉमिक्स विषय शामिल हैं।

कुलपति ने बताया कि सीएसआईआर-यूजीसी-जेआरएफ व आईसीएआर के विद्यार्थियों के अलावा पीएचडी में दाखिले दूसरे सेमेस्टर (2024-25) में होंगे। इसी प्रकार इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट एंड एग्रीप्रीन्यूरशिप, गुरुग्राम में एमबीए एग्री-बिजनेस, एमबीए जनरल, मास्टर्स इन रुरल मैनेजमेंट व पीएचडी इन रुरल मैनेजमेंट विषय शामिल हैं। कृषि महाविद्यालय, हिसार के बिजनेस मैनेजमेंट विभाग में एमबीए जनरल व एमबीए एग्री-बिजनेस कोर्स शामिल हैं।


इन पीजी डिप्लोमा प्रोग्राम में होंगे दाखिले
कुलसचिव डॉ. बलवान सिंह मंडल ने बताया कि पीजी डिप्लोमा प्रोग्राम में कम्यूनिकेशन स्किल इन इंगलिश, इंगलिश-हिंदी ट्रांसलेशन, रिमोट सेंसिंग एंड जियोग्राफिकल इन्फॉरमेशन सिस्टम एप्लीकेशन इन एग्रीकल्चर एंड इन्वायर्नमेंट कोर्स भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि उपरोक्त पाठ्यक्रमों में आवेदन के लिए उम्मीदवार हरियाणा प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए। ऑनलाइन आवेदन फार्म एवं प्रोस्पेक्टस विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। सामान्य श्रेणी के उम्मीदवार के लिए आवेदन की फीस 1,500 रुपये जबकि अनुसूचित जाति, पिछड़ी जाति, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, पीडब्ल्यूडी (दिव्यांग) उम्मीदवारों के लिए 375 रुपये होगी। उपलब्ध सीटों की संख्या, महत्वपूर्ण तिथियां, न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता, दाखिला प्रक्रिया आदि संबंधी सभी जानकारियां विश्वविद्यालय की वेबसाइट hau.ac.in और admissions.hau.ac.in पर उपलब्ध प्रोस्पेक्टस में उपलब्ध होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed