Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Haryana: 1243 special training centers will be built for 31068 dropped out children across the state

Haryana: प्रदेश भर में ड्रॉप आउट 31068 बच्चों के लिए बनेंगे 1243 स्पेशल ट्रेनिंग सेंटर

Mon, 16 Sep 2024 12:06 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 16 Sep 2024 12:06 AM IST
सार

शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश स्तर पर 7 से 14 साल तक के ड्रॉप आउट बच्चों के लिए सर्वे किया था। एसटीसी के लिए 8.87 करोड़ रुपये का बजट जारी करने का फैसला लिया गया है। 

विज्ञापन
Haryana: 1243 special training centers will be built for 31068 dropped out children across the state
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फ्रीपिक

विस्तार

हरियाणा में ड्रॅाप आउट 7 से 14 साल तक के 31068 विद्यार्थियों को फिर से शिक्षा की धारा से जोड़ने के लिए 1243 स्पेशल ट्रेनिंग सेंटर (एसटीसी) बनाए जाएंगे। यहां एक भी दिन स्कूल न जाने वाले व बीच में ही पढ़ाई छोड़ने वाले विद्यार्थियों को पढ़ाया जाएगा। इसके लिए 6 माह तक वॉलंटियर नियुक्त किए जाएंगे। विद्यार्थियों को मुख्यालय की ओर से निशुल्क स्टेशनरी का सामान भी उपलब्ध करवाया जाएगा। विद्यार्थियों को एसटीसी तक आने- जाने के लिए वाहन किराया भी दिया जाएगा।

विज्ञापन


शिक्षा निदेशालय ने एसटीसी के लिए 8.87 करोड़ रुपये का बजट जारी करने का फैसला लिया है। एसटीसी बनने का काम चुनाव बाद शुरू हो पाएगा। भिवानी में 7 केंद्र खुलेंगे, जिनके लिए 499800 रुपये का बजट मिलेगा।
विज्ञापन


चरखी-दादरी में 3 केंद्रों के लि 214200 रुपये, फरीदाबाद में 67 केंद्रों के लिए 4783800 रुपये, फतेहाबाद में 50 केंद्रों के लिए 3570000 रुपये, गुरुग्राम में 153 केंद्रों के लिए 10924200, हिसार में 60 केंद्रों के लिए 4284000 रुपये, झज्जर में 26 केंद्रों के लि 1856400, जींद में 35 केंद्रों के लिए 2499000, कैथल में 19 केंद्रों के लिए 1356600, करनाल में 37 केंद्रों के लिए 2641800, कुरुक्षेत्र में 18 केंद्रों के लिए 1285200, महेंद्रगढ़ में 15 केंद्रों के लिए 1071000, नूंह में 178 केंद्रों के लिए 12709200, पलवल में 26 केंद्रों के लिए 1856400, पंचकूला में 91केंद्रों के लिए 6497400, पानीपत में 117 केंद्रों के लिए 8353800, रेवाड़ी में 17 केंद्रों के लिए 1213800, रोहतक में 24 केंद्रों के लिए 1713600 और सिरसा में 22 केद्रों के लिए 1570800 रुपये का बजट मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा की धारा से कटे विद्यार्थियों को फिर से जोड़ने के लिए शिक्षा निदेशालय अहम कदम उठा रहा है। मुख्यालय की ओर से स्पेशल ट्रेनिंग सेंटर के लिए खर्च होने वाला बजट जारी करने के आदेश दे दिए गए हैं। - रामकुमार, कार्यक्रम अधिकारी, शिक्षा निदेशालय, पंचकूला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed