फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hansi's former SDM sent to jail in sexual harassment case

Hisar News: यौन उत्पीड़न मामले में हांसी के पूर्व एसडीएम को जेल भेजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Hansi's former SDM sent to jail in sexual harassment case
हिसार। चपरासी का यौन उत्पीड़न करने के मामले में निलंबित किए गए हांसी के पूर्व एसडीएम कुलभूषण बंसल को सिविल लाइन थाना पुलिस ने रविवार को अदालत में पेश किया, जहां जेल भेज दिया। पुलिस रिमांड के दौरान उनसे पिस्तौल बरामद नहीं कर पाई है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने पीड़ित कर्मचारी की शिकायत पर बंसल के खिलाफ यौन उत्पीड़न, जान से मारने की धमकी के अलावा एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

एचकेआरएन के तहत फतेहाबाद में नियुक्त कर्मी ने अनुसूचित जाति आयोग, मानव अधिकार आयोग, डीजीपी, आईजी, पुलिस अधीक्षक और सीएम विंडो में शिकायत देकर आरोप लगाया था कि हांसी में तैनात एसडीएम कुलभूषण बंसल काफी समय से यौन शोषण करते आ रहे हैं। सबूत के तौर पर पीड़ित ने एक वीडियो क्लिप भी भेजी थी। सात नवंबर को मामला मीडिया में आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी। जांच डीएसपी हरेंद्र को सौंपी गई। पुलिस ने कुलभूषण बंसल को शनिवार को गिरफ्तार कर एक दिन के रिमांड पर लिया था। पीड़ित ने आरोप लगाया था कि एसडीएम ने उसे पिस्तौल दिखाकर यौन शोषण के लिए मजबूर किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed