फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hansi Sarpanch Association protest against haryana government decision to conduct e-tendering

Hansi News: ई टेंडरिंग के खिलाफ सरपंच एसोसिएशन ने शुरू किया धरना, सरकार को 15 दिन का अल्टीमेटम

Tue, 03 Jan 2023 02:03 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 03 Jan 2023 02:03 PM IST
सार

सरपंच सुरजीत गुर्जर ने कहा कि सरपंच नव वर्ष की शुरुआत आंदोलन के साथ कर रहे हैं। ई-टेंडरिंग के माध्यम से विकास कार्यों में गुणवत्ता नहीं रहती। ठेकेदार अपनी मनमर्जी से आधा-अधूरा काम करके भाग जाते हैं।

विज्ञापन
Hansi Sarpanch Association protest against haryana government decision to conduct e-tendering
हांसी में नारेबाजी करते सरपंच। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

ग्राम पंचायतों में दो लाख से अधिक के कार्यों की ई-टेंडरिंग करवाने के सरकार के निर्णय के खिलाफ हांसी सरपंच एसोसिएशन ने धरना देकर नारेबाजी की। सरपंचों ने कहा कि मांग पूरी होने तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

 
सरपंचों ने चेतावनी देते हुए कहा कि वे सरकार को 15 दिनों का अल्टीमेटम देते हैं। तय समय में उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो बीडीपीओ ब्लॉक की तालाबंदी करने का काम करेंगे। सरपंच प्रदीप व सुरेन्द्र गहलोत ने कहा कि ग्राम पंचायतों को 20 लाख रुपये तक के कार्य करवाने की छूट दी जाए। 20 लाख से ऊपर के कार्यों की ई-टेंडरिंग होनी चाहिए। सरकार ने ग्राम पंचायतों की इस मांग को जल्द मानने का काम नहीं किया तो हरियाणा की सभी सरपंच एसोसिएशन संगठित होकर सरकार के खिलाफ हल्ला बोलेंगे। 
विज्ञापन


सरपंच सुरजीत गुर्जर ने कहा कि सरपंच नव वर्ष की शुरुआत आंदोलन के साथ कर रहे हैं। ई-टेंडरिंग के माध्यम से विकास कार्यों में गुणवत्ता नहीं रहती। ठेकेदार अपनी मनमर्जी से आधा-अधूरा काम करके भाग जाते हैं। कई उदाहरण गांवों में देखने को मिल रहे हैं। एसोसिएशन के सचिव सुरेन्द्र पुठी मंगल खां  ने कहा कि सरकार सरपंचों को प्रदर्शन के लिए उकसा रही है। मांगों को 15 दिनों में पूरा नहीं किया तो बीडीपीओ ब्लॉक को ताला लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed